फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा बंसी वाले की प्रथम पुण्यतिथि पर की उनके दिव्य स्वरुप की स्थापना

विज्ञापन
सहारनपुर के ग्राम सोराना के हनुमान मंदिर में बाबाजी की कर्मस्थली पर पूजा अर्चना करते श्रद्धालुग - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
बाबा बंसी वाले की प्रथम पुण्यतिथि पर की उनके दिव्य स्वरूप की स्थापना
विज्ञापन

सरसावा (सहारनपुर)। नर सेवा नारायण सेवा का संदेश तथा भूखे को भोजन प्यासे को पानी का देने वाले संत शिरोमणि बाबा बंसी वाले की प्रथम पुण्यतिथि पर हजारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में बाबा जी की कर्मस्थली ग्राम सोराना में हनुमान मंदिर में उनके दिव्य स्वरूप की स्थापना की गई।
रविवार को ग्राम सोराना के हनुमान मंदिर में प्रसिद्ध संत बाबा बंसी वाले की प्रथम पुण्यतिथि श्रद्धा भाव के साथ मनाई गई। इस अवसर पर बीते 10 दिन से लगातार चल रहे हवन पूजन कार्यक्रम के उपरांत सुबह के समय यज्ञ में पूर्णाहुति दी गई। बाबा के भक्त रविंद्र शर्मा ने बताया गत वर्ष जब बाबाजी का देवलोक गमन हुआ था बाबा बंसी वाले की इच्छा अनुसार उसी समय उनके गुरु कुटी वाले बाबा की समाधि के बगल में ही बाबा जी की समाधि निर्मित कर दी गई थी। उसी समय श्रद्धालुओं की मौजूदगी में तय हुआ था कि बाबा जी की प्रथम पुण्यतिथि पर पाषाण निर्मित दिव्य स्वरूप स्थापित किया जाएगा। उसी कड़ी में आज 10 दिन की पूजा अर्चना के पश्चात बाबा बंसी वाले जी का दिव्य स्वरूप विधिवत पूजा पाठ के साथ समाधि स्थल पर स्थापित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तराखंड तथा उत्तर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं ने बाबा जी के दिव्य स्वरूप के दर्शन नमन करते हुए परिक्रमा की। इस मौके नकुड़ विधायक मुकेश चौधरी, ग्राम प्रधान आकाश चौधरी, विपिन चौधरी, अंकित चौधरी, औंकार चौधरी, नरेश चौधरी, मोनू चौधरी आदि मौजूद रहे।

बाबा बंसी वाले जी का दिव्य स्वरूप- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें