फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्यमियों ने बजट को बताया संतुलित और सकारात्मक

विज्ञापन
आईआईए भवन पर बजट देख चर्चा करते व्यापारी - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। आम बजट को उद्यमियों ने संतुलित और सकारात्मक बताया है, मगर कच्चे माल की कीमतों में कमी ना होने पर टीस भी है। उद्यमियों का कहना है कि जो घोषणाएं की जाती हैं, धरातल पर उनका अच्छी तरह क्रियान्वयन भी सुनिश्चित होना चाहिए। तभी घोषणाओं का लाभ पहुंच पाता है।
विज्ञापन

सोमवार को आम बजट 2021-22 संसद में पेश हुआ तो इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन सहारनपुर चैप्टर के कार्यालय में उद्यमियों ने ऑनलाइन इसका प्रसारण देखा, साथ ही बजट में की गई घोषणाओं पर बैठक में चर्चा की। चैप्टर चेयरमैन रविंद्र मिगलानी ने कहा कि कृषि एवं लघु उद्योग सेक्टर से रोजगार सृजित होते हैं, बजट में इन दोनों सेक्टरों के लिए बहुत सारी योजनाओं की घोषणा की गई है। जो घोषणाऐं की जाती हैं, वह धरातल पर लागू होनी चाहिए। वित्तीय संबंधी जो घोषणाएं एमएसएमई सेक्टर के लिए की जाती हैं, उनका क्रियान्वयन बैंक स्तर पर अच्छी तरह होना चाहिए। इन्कम टैक्स स्लैब में राहत को लेकर सरकार को विचार करना चाहिए। कच्चे माल में स्टील, हौजरी, यार्न, एमडीएफ, पेपर इत्यादि के रेट 20 से 50 प्रतिशत बढ़े हैं, इस पर अंकुश लगना चाहिए, क्योंकि कच्चे माल की महंगाई से उद्योग प्रभावित होते हैं। कुल मिलाकर आम बजट 2021-22 संतुलित और सकारात्मक है।
महासचिव राजेश सपरा ने कहा कि लिमिटेड दायित्व पार्टनरशिप (एलएलपी) फर्म की कमियों को दूर करने में सुधार की तरफ बदलाव दिशा में जो कानूनों के बारे में संशोधन की बात आम बजट में कही है, उससे अप्रत्यक्ष रूप से लघु उद्यमी ही नहीं संपूर्ण व्यापार जगत को फायदा होने की उम्मीद है। इन बदलाव के बिना एलएलपी और पुरानी पार्टनरशिप फर्म में कोई अंतर नहीं था। इसके अतिरिक्त बिजली के स्मार्ट मीटर के साथ इलेक्ट्रिसिटी, पोर्टबिलिटी भी उद्योगों व समस्त व्यापारिक एवं घरेलू उपभोक्ताओं के लिए लाभकारी होने की आशा है।
विज्ञापन

कोषाध्यक्ष मनजीत सिंह अरोड़ा ने कहा कि घोषणाएं लोक लुभावनी हैं, धरातल पर लघु उद्योगों के लिए कोई विशेष लाभ नहीं मिला है। इसलिए छोटे उद्योग बडे़ उद्योगों की बराबरी नहीं कर पाते हैं और छोटे उद्योगों की स्थिति खराब होती जा रही है। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रामजी सुनेजा ने कहा कि बजट में स्टार्ट अप को प्रोत्साहन की बात अच्छी शुरूआत है। इस दौरान केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य केएल अरोड़ा, राष्ट्रीय सचिव संजय बजाज, पूर्व चैप्टर चेयरमैन अशोक गांधी, उपाध्यक्ष संदीप कपूर, सुभाष मिगलानी, सुरेंद्र मोहन कालरा, विनय दहूजा, घनश्याम माहेश्वरी, राही मक्कड़, जीएसटी सलाहकार आशीष मिगलानी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें