फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवंश अवशेष मामले में पुलिस ने संदिग्धों को हिरासत में लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
गोवंश अवशेष मामले में पुलिस ने संदिग्धों को हिरासत में लिया
विज्ञापन

बेहट। खुर्रमपुर गांव के जंगल से गोवंश के अवशेष मिलने की घटना के बाद पुलिस कई संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। हालांकि अब तक पुलिस को कोई अहम जानकारी नहीं मिल सकी। उधर, हिंदू संगठनों का आरोप है कि पुलिस ने गोकशी की घटनाओं में शामिल भकरोड़ निवासी मुख्य आरोपी को हिरासत में नहीं लिया है। पुलिस उसे हिरासत में लेकर पूछताछ करती तो मामले का खुलासा हो जाता।
विज्ञापन

रविवार को खुर्रमपुर गांव के जंगल में गोवंश का सिर और अन्य अवशेष मिला था। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर हंगामा किया था। बजरंग दल के जिला संयोजक हरीश कौशिक ने तो बेहट पुलिस पर गोकशी कराने के आरोप तक लगाए थे। इसके बाद पुलिस ने घटना कि रिपोर्ट दर्ज कर इस मामले में देर रात चार-पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। हालांकि, पुलिस को अब तक कोई अहम जानकारी नहीं मिली है। उधर, बजरंग दल के पदाधिकारियों का आरोप है, कि गोकशी की घटनाओं में शामिल मुख्य आरोपी भाकरोड़ गांव का रहने वाला है।
विज्ञापन

कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही घटना में शामिल लोगों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
राजकुमार शर्मा, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बेहट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें