फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: सरकारी अस्पतालों में हो दवाओं की शत-प्रतिशत उपलब्धता

Wed, 28 Jan 2026 01:08 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। मंडलायुक्त डॉ. रुपेश कुमार ने कार्यालय सभागार में चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की मंडल स्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं की प्रगति, बजट खर्च और सरकारी अस्पतालों में दवाओं की शत-प्रतिशत उपलब्धता के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर की रिपोर्टिंग, ई-संजीवनी टेली कंसल्टेशन, आशा प्रोत्साहन भुगतान, एनसीडी परीक्षण और छाया एकीकृत वीएचएसएनडी सत्रों की विस्तृत समीक्षा की। नई ईडीएल के तहत सभी चिकित्सा इकाइयों पर शत-प्रतिशत दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि आमजन को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो।
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत सहारनपुर 74 प्रतिशत, मुजफ्फरनगर 56 प्रतिशत और शामली 79 प्रतिशत की उपलब्धि को और बेहतर करने के निर्देश दिए गए। मंडलायुक्त ने संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने, हाई रिस्क प्रेगनेंसी के लिए अलग प्रसव योजना बनाने और सुरक्षित प्रसव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मंडलायुक्त ने निर्देश दिए कि सभी चिकित्सा इकाइयों पर साफ-सफाई, ओपीडी में डॉक्टरों की उपस्थिति, प्रसव कक्ष, इमरजेंसी, दवा वितरण कक्ष, पीएनसी वार्ड में आवश्यक इंतजाम और एंबुलेंस की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर एडी हेल्थ डॉ. रामानंद, तीनों जिलों के सीएमओ, सीएमएस और मंडलीय कार्यक्रम प्रबंधक मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें