फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नामांकन आज से, तैयारी दुरुस्त

Thu, 19 Jan 2017 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
निर्देश देते चुनाव अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर विधान सभा चुनाव के मद्देनजर नामांकन की प्रक्रिया आज से शुरू होगी। इसके लिए प्रशासन ने सभी तैयारियां बृहस्पतिवार को ही दुरुस्त कर ली गई। व्यवस्था बनाने के लिए कलक्ट्रेट परिसर में बैरीकेडिंग की गई है। सुरक्षा के भी कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। 
विज्ञापन


जनपद में सात विधान सभाएं हैं, जिनके लिए 15 फरवरी को वोट डाले जाएंगे। नामांकन की प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू हो रही है। पूरी प्रक्रिया कलक्ट्रेट में होगी। ऐसे में प्रशासन ने नामांकन के दौरान व्यवस्था बनाए रखने के लिए बैरीकेडिंग कराई है।

राष्ट्रीय और क्षेत्रीय दलों के अभ्यर्थी के साथ चार प्रस्तावक अंदर कक्ष में जा सकेंगे। जबकि निर्दलीय अभ्यर्थी दस प्रस्तावक बना सकता है, मगर उसके साथ भी एक टाइम में चार प्रस्तावक ही अंदर जाएंगे।
विज्ञापन


बाकी छह प्रस्तावकों को चार एक बार और दो दूसरी बार करके ले जा सकेगा। नामांकन कक्ष के भीतर एक डिप्टी एसपी अपनी टीम के साथ मौजूद रहेंगे। कलक्ट्रेट में भी व्यवस्था बनाने के लिए डिप्टी एसपी के साथ पुरुष और महिला कांस्टेबल रहेंगे।

नामांकन पत्र खरीदने या जमा करने के लिए पहुंचने वाले अभ्यर्थियों की गाड़ियों को दिल्ली रोड पर पार्क किया जाएगा। नामांकन कक्ष से सौ मीटर के दायरे में कोई वाहन नहीं आ सकेगा। नामांकन के लिए पहुंचने वाले जुलूस आदि लेकर नहीं जा सकेंगे।

विधान सभा चुनाव के लिए जनपद में 1254 मतदान केंद्र और 2357 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। जिन्हें 19 जोन और 169 सेक्टर में बांटा गया है। जोनल मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस उपाधीक्षक स्तर के अधिकारी एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ उप निरीक्षक स्तर के अधिकारी लगाए जाएंगे।

इनके साथ ही पर्याप्त पुलिस बल लगाया जा रहा है, जो आधुनिक शस्त्र एवं दंगा निरोधात्मक उपकरणों से लैस रहेंगे।  शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए 35 निरीक्षक, 431 उप निरीक्षक, 361 मुख्य आरक्षी, 4362 आरक्षी, 2733 होमगार्ड, 77 सेक्शन पीएसी, 693 पैरा मिलिट्री फोर्स मंगाई गई है।

आईटीबीपी की एक कंपनी आचार संहिता लगने के पहले दिन से यहां मौजूद है। 20 जनवरी से मतदान के दिन तक जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने पर बृहस्पतिवार को पुलिस अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें एडीएम प्रशासन एसके दुबे, एसपी सिटी संजय सिंह तथा सभी कोतवाल और थानेदार मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें