फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शटिंग के दौरान प्लेटफार्म की दीवार से टकराया इंजन, हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। रेलवे स्टेशन पर सहारनपुर-देहरादून पैसेंजर ट्रेन में इंजन जोड़ने के लिए की जा रही शटिंग के दौरान इंजन प्लेटफार्म की दीवार से टकरा गया। हालांकि, इससे कोई ट्रेन प्रभावित नहीं हुई। सहारनपुर-देहरादून पैसेंजर ट्रेन को निर्धारित समय पर ही रवाना किया गया।
विज्ञापन

रविवार दोपहर करीब पौने एक बजे रेलवे स्टेशन पर उस समय हड़कंप मच गया, जब देहरादून-सहारनपुर पैसेंजर का इंजन तीव्र गति से प्लेटफार्म नंबर एक की दीवार से टकरा गया। इसकी जानकारी पाकर रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद इंजन को पीछे हटवाने के बाद ट्रेन में जोड़कर निर्धारित समय पर गाड़ी को रवाना किया गया। गनीमत रही के इंजन प्लेटफार्म से टकराकर रुक गया। इससे बड़ा हादसा होने से बच गया। इस मामले में रेलवे का कोई अधिकारी बोलने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें