फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर बैंक कर्मचारी से लूटे 25 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
-- बाइक पर आए बदमाशों ने गन प्वाइंट पर लेकर की वारदात
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। थाना कुतुबशेर क्षेत्र में गांव बीतिया के पास हाईवे पर बदमाशों ने गन प्वाइंट पर एक बैंक कर्मचारी से 25 हजार रुपये लूट लिए। बाइक पर आए तीनों बदमाश वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। पीड़ित ने तहरीर देकर बदमाशों को पकड़ने की मांग की है।
विज्ञापन

थाना कुतुबशेर क्षेत्र के गांव भैरमऊ निवासी सन्नी कुमार बैंक कर्मचारी हैं और हरिद्वार में तैनात हैं। शनिवार की रात वह बाइक पर हरिद्वार से घर लौट रहे थे। सन्नी ने बताया कि हाईवे पर जब वह गांव बीतिया के पास पहुंचे तो पीछे से बाइक पर आए तीन बदमाशों ने ओवरटेक करते हुए उन्हें रोक लिया। इसके बाद हाईवे के बराबर में सुनसान जगह पर बदमाश उन्हें ले गए। बदमाशों ने उनके पास रखी 20 हजार की नकदी लूट ली। बदमाशों ने उनके खाते से मोबाइल फोन के जरिए अपने खातों ऑनलाइन पांच हजार रुपये ट्रांसफर कराए। इसके बाद बदमाश फरार हो गए। एसपी सिटी राजेश कुमार का कहना है कि घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीम को लगाया गया है, जिस खाते में बदमाशों ने पैसा ट्रांसफर कराया है, उसके जरिए आरोपियों की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस जल्द वारदात का खुलासा कर देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें