फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा मार्ग से अतिक्रमण हटवाया

विज्ञापन
अंबाला रोड कब्रिस्तान के बाहर अतिक्रमण को ध्वस्त करती जेसीबी - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। नगर निगम ने महानगर में अंबाला रोड व देहरादून रोड पर कांवड़ रूट को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए विशेष अभियान चलाया। इस दौरान करीब 80 दुकानों से अतिक्रमण हटवाया गया। अंबाला रोड पर सड़क किनारे किया स्थायी अतिक्रमण जेसीबी की मदद से हटाया गया। इस दौरान दुकानदारों को दुकानों के बाहर सामान या किसी तरह का अतिक्रमण मिलने पर सामान जब्त कर भारी जुर्माना लगाने की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

नगर निगम ने प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल बी एस नेगी के नेतृत्व में सोमवार को अंबाला रोड पर निगम सीमा से लेकर देहरादून रोड पर राकेश केमिकल तक कांवड़ रूट को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए अभियान चलाया। अंबाला रोड, कुतुबशेर, देहरादून चौक, जेल चुंगी तथा राकेश केमिकल तक करीब 80 दुकानों का अतिक्रमण हटाया गया। अधिकांश दुकानदारों द्वारा अस्थायी अतिक्रमण किया गया था। जिसे दुकानदारों द्वारा चेतावनी देने पर स्वयं हटा लिया गया। अंबाला रोड स्थित कब्रिस्तान के बाहर सड़क किनारे भी कुछ लोगों द्वारा दीवार बनाकर अतिक्रमण किया गया था, उसे भी जेसीबी की मदद से ध्वस्त कर हटाया गया। कर्नल नेगी ने दुकानदारों को चेतावनी दी कि वे सड़क पर सामान फैलाकर अतिक्रमण न करें, अन्यथा उनका सामान भी जब्त किया जाएगा और उनसे भारी जुर्माना भी वसूला जाएगा। कार्रवाई के दौरान प्रवर्तन दल की टीम और निगम राजस्व विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें