फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट रोड और जेल चुंगी से हटवाया अतिक्रमण

विज्ञापन
जेसीबी से अतिक्रमण हटवाते नगर निगम के अधिकारी - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
कोर्ट रोड और जेल चुंगी से हटवाया अतिक्रमण
विज्ञापन

सहारनपुर। नगर निगम के अतिक्रमण रोधी दस्ते ने शुक्रवार को कोर्ट रोड और जेल चुंगी पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। जेसीबी लेकर अतिक्रमण हटाने पहुंचे अधिकारियों को देखकर अतिक्रमणकारियों में खलबली मच गई। अधिकारियों ने जेसीबी के माध्यम से स्थायी और अस्थाई अतिक्रमण को हटवाया।
शुक्रवार की सुबह अतिक्रमण हटाओ दस्ता प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल बीएस नेगी के नेतृत्व में कोर्ट रोड पहुंचा। यहां पार्श्वनाथ प्लाजा के निकट हुए अतिक्रमण को जेसीबी से ध्वस्त कराया गया। इसके बाद टीम जेल चुंगी पर पहुंची। यहां दुकानदारों द्वारा सड़क पर किए गए अतिक्रमण और निकाली गई टीनशेड आदि को जेसीबी से ध्वस्त कराया। दुकानों के बाहर सड़कों पर रखे गए और लगाए गए साइन बोर्ड को कर्मचारी जब्त कर निगम ले गए। अतिक्रमण हटाने वाली टीम में कर्नल बीएस नेगी के अलावा आरआई विकास व लोकेश तथा प्रवर्तन दल के नरेश चंद, हेमराज, रणदीप, विक्रम, नवाबुद्दीन, जगपाल, शिवकुमार, प्रदीप, पवन आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

गौरतलब है कि महानगर में कोर्ट रोड और जेल चुंगी पर हुए अतिक्रमण की शिकायत आईजीआरएस पोर्टल के माध्यम से शासन से की गई थी। इसके अलावा मंगलवार को नगरायुक्त कार्यालय में आयोजित जन सुनवाई शिविर में भी कुछ लोगों ने दोनों जगहों से अतिक्रमण हटवाने की मांग अधिकारियों से की थी। नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने अतिक्रमण रोधी दस्ते को अतिक्रमण हटवाने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

--
आईजीआरएस पोर्टल के अलावा जन सुनवाई शिविर में अतिक्रमण को लेकर लगातार शिकायतें मिल रहीं थीं। जिसके बाद अतिक्रमण रोधी दस्ते को मौके पर भेजकर अतिक्रमण हटवाया गया है। शासन की मंशा है कि सड़कों से हर तरह का अतिक्रमण हटे। उसी के अनुरूप कार्यवाही की जा रही है। - ज्ञानेंद्र सिंह, नगरायुक्त।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें