फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: शिक्षण पद्धति को रोचक एवं बहुआयामी बनाने पर जोर

विज्ञापन
मेपल्स एकेडमी में कार्यशाला में शिक्षण को रोचक व प्रभावशाली बनाने के टिप्स देती प्रधानाचार्य डॉ - फोटो : संवाद
विज्ञापन
देवबंद। मेपल्स एकेडमी में रविवार को विज्ञान विषय (डीएलडी स्टैम एजुकेशन) पर कार्यशाला का आयोजन हुआ। इसमें शिक्षकों ने शिक्षण विधियां, प्रयोगात्मक विज्ञान और शिक्षण संसाधनों की उपयोगिता पर विचार रखे।
विज्ञापन


वनस्थली स्कूल के प्रधानाचार्य दीपक धीमान और क्वांटम यूनिवर्सिटी रुडक़ी के प्रोफेसर डॉ. आशीष सैनी ने बताया कि कार्यशाला का उद्देश्य शिक्षण पद्धति को और अधिक प्रभावशाली व व्यावहारिक बनाना रहा। इसमें शिक्षण पद्धतियों पर पीपीटी मॉडल एवंं केस पेपर्स के माध्यम से शिक्षकों का ध्यान केंद्रित किया गया कि वे किस प्रकार से शिक्षण को रोचक, दृश्यात्मक और बहुआयामी बना सकते हैं।
प्रधानाचार्य डॉ. चित्रा जोशी ने बताया कि स्टैम एजुकेशन का उद्देश्य बुनियादी, प्रांरभिक, माध्यमिक एवं उच्च स्तर पर अलग-अलग विषयों में छात्रों को सरल तरीके से प्रशिक्षित कराना है। कार्यक्रम में श्री गुरू रामराय पब्लिक स्कूल, आरडी इंटरनेशनल एकेडमी तल्हेड़ी, आरआर इंटरनेशनल स्कूल, कैंब्रिज स्कूल तल्हेड़ी और रेडियंट स्कूल नानौता ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर उत्कर्ष वत्स, अंजली त्यागी, नीलम सिंघल, सिम्मी मखीजा, प्रवीण चौधरी, मोनू सिंघल, अंकित कुमार व सचिन त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें