फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जज्बा : 15 किमी पैदल चलकर वोट डालने पहुंचे वन गुर्जर

विज्ञापन
वोट डालने के बाद करौंदी खोल का वन गुर्जर जहूर हसन - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
शाकंभरी (सहारनपुर)। यह मतदान का उत्साह ही था कि शिवालिक की पहाड़ियों में रहने वाले वन गुर्जरों ने 15 किलोमीटर पैदल चल कर मतदान केंद्र पर पहुंचे और अपने मत का इस्तेमाल किया। परिवार की महिलाएं भी उनके साथ उत्साहपूर्वक वोट डालने आईं। इस दूरी को तय करने में उन्हें तीन घंटे का वक्त लगा। वोट के लिए उन्होंने आने जाने में तीस किमी की दूरी तय की।
विज्ञापन

हिमाचल, हरियाणा और उत्तराखंड की सीमाओं से सटे यूपी की सीमा पर बेहट विधानसभा क्षेत्र के गांव रहणा के मतदान केंद्र पर शिवालिक वन प्रभाग की बादशाहीबाग रेंज की करौंदी खोल में रहने वाले वन गुर्जर मतदाता पंजीकृत हैं। ये वन गुर्जर सुदूर जंगल में डेरे बना कर अपने परिवारों के साथ रहते हैं। लोकतंत्र के इस पर्व में सोमवार को इन वन गुर्जरों ने भी पूरे उत्साह से भागेदारी की। इसके लिए उन्हें जंगल में 15 किमी का सफर पैदल तय करना पड़ा। वे अपने परिवार की महिलाओं सहित रहणा मतदान केंद्र पर बने बूथ पर पहुंचे। जहां उन्होंने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वन गुर्जर जहूर हसन, जाकिर, अकलो, मोहसिना, नजमा आदि ने बताया कि उन्होंने सुरक्षा एवं विकास के नाम पर वोट डाला है। वे अपने वोट को डाल कर बहुत खुश हैं। समाज से दूर जंगल में रहते हैं, लेकिन प्रदेश देश की राजनीति में कौन से दल और नेता सक्रिय है उन्हें उनकी पूरी जानकारी है। उन्होंने बताया कि वे 15 किमी का सफर तीन घंटे में तय करके यहां पहुंचे हैं। सुबह ही वे घर से वोट डालने के लिए चल दिए थे। इसके बाद उन्होंने उत्साहपूर्वक लाइनों में लग कर वोट डाला।

मिर्जापुर के रहणा मतदान केंद्र पर वोट डालने के बाद वन गुर्जर- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें