फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: इलेक्ट्रॉनिक पिचकारी 30 फुट तक करेगी वार

Thu, 26 Feb 2026 12:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। होली का त्योहार नजदीक है। बाजार में होली के रंगों का खुमार छाने लगा है। इस बार विशेष रूप से इलेक्ट्रॉनिक पिचकारी बाजार में आई है। इसकी क्षमता 30 फीट तक है। बैटरी से चलने वाली यह पिचकारी बच्चों से लेकर युवाओं की खास पसंद है। कीमत भी तीन सौ रुपये से 1500 रुपये तक है।
विज्ञापन

बाजार में इस बार बच्चों से लेकर बड़ों के लिए कोई न कोई आइटम है। बच्चों को गदा, त्रिशूल, कुल्हाड़ी वाली पिचकारी भा रही है। होली नजदीक आते ही महानगर के बाजारों में रौनक बढ़ गई है। थोक बाजार से लेकर फुटकर व्यापारी बड़ी संख्या में माल खरीद रहे हैं। हर वर्ष की तरह इस बार भी पिचकारी, टोपी, मुखौटे और टी शर्ट बाजार में हैं, लेकिन कई उत्पाद अपनी ओर ध्यान आकर्षित कर रहे हैं। इनकी कीमत भी सौ रुपये से शुरू है। फुटकर में डेढ़ सौ से रुपये से कई उत्पादों की कीमत शुरू है।
व्यापारी ने विभोर जिंदल ने बताया कि बच्चों के लिए आई पिचकारी सौ रुपये से शुरू है। छोटी पिचकारी भी बीस रुपये की है। थर्मस वाली पिचकारी 300 रुपये की है। रंग-बिरंगी टोपियां और हैप्पी होली लिखी टी शर्ट भी बाजार में मौजूद है। रंग बिरंगी टोपिया बीस, तीस और 70 रुपये में बिक रही है। होली के लिए बनाई गई विशेष टी-शर्ट डेढ़ सौ रुपये से शुरू है। इसके साथ ही मुखौटे भी बाजार में उपलब्ध है। इनकी कीमत भी तीस रुपये से शुरू है।
विज्ञापन

त्योहार के नजदीक आते ही रंगोत्सव की रौनक बाजार में बढ़ने लगी है। गुलाल से लेकर पानी वाले रंगों की विशाल रेंज बाजार में उपलब्ध है। इस बार भी हर्बल गुलाल बाजार में मौजूद है। इनकी कीमत सामान्य रंगों की अपेक्षा अधिक है। हर्बल रंग का पैकेट 15 रुपये से शुरू है। आमजन अपने पसंदीदा रंगों की खरीदारी कर रहे हैं। दो मार्च को होलिका दहन और चार मार्च को रंगोत्सव होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें