फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: राष्ट्रव्यापी हड़ताल करेंगे विद्युत कर्मी

Tue, 10 Jun 2025 12:48 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले निजीकरण के विरोध में कर्मियों का धरना घंटाघर स्थित बिजली घर पर जारी रहा। बैठक में उत्तर प्रदेश में निजीकरण के टेंडर होने पर राष्ट्रव्यापी हड़ताल का फैसला लिया गया।
विज्ञापन

संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि बैठक दिल्ली में हुई। बैठक में सभी ने एक स्वर में कहा कि उत्तर प्रदेश में निजीकरण के टेंडर होने पर देश के 27 लाख बिजली कर्मी एक दिन की सांकेतिक हड़ताल करेंगे।
नौ जुलाई को देश के विद्युत कर्मी निजीकरण के खिलाफ राष्ट्रव्यापी हड़ताल करेंगे। 22 जून को महापंचायत बिजली के निजीकरण के विरोध में जनआंदोलन भी किया जाएगा।
विज्ञापन

नेशनल कोऑर्डिनेशन कमेटी ऑफ इलेक्ट्रिसिटी इंप्लाइज एंड इंजीनियर्स ने निजीकरण के विरोध में जारी जनआंदोलन की सराहना की। उन्होंने पॉवर कॉरपोरेशन की अभियंताओं के साथ जारी दमनकारी नीति की निंदा की। यदि कर्मियों का दमन नहीं रुका तो देश के सभी 27 लाख बिजली कर्मी मूक दर्शक नहीं रहेंगे। लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें