फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur : फलस्तीन का झंडा लहराने पर विद्युत संविदाकर्मी बर्खास्त, देश-विरोधी गतिविधियों में संलिप्त मिला

Sun, 06 Apr 2025 12:41 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

सहारनपुर जनपद के गागलहेड़ी में विद्युत निगम के संविदाकर्मी द्वारा ईद की नमाज के बाद फलस्तीन का झंडा लहराने के मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है। उसकी सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं।  
विज्ञापन
Crime demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर जनपद के गागलहेड़ी में विद्युत निगम के संविदाकर्मी द्वारा ईद की नमाज के बाद फलस्तीन का झंडा लहराने तथा उसे फेसबुक आईडी पर लगाने के मामले में निगम अधिकारियों ने आरोपी की सेवा समाप्त कर दी है।
विज्ञापन


विद्युत वितरण खंड बलियाखेड़ी के अधिशासी अभियंता संजीव कुमार ने संविदाकर्मी को भर्ती करने वाली कंपनी को इस संबंध में पत्र लिखा है। इसमें बताया कि गांव कैलाशपुर निवासी साकिब पुत्र रसीद अहमद कैलाशपुर बिजलीघर पर लाइनमैन के पद पर तैनात है।

लाइनमैन ने फिलिस्तीन के ध्वज को लहराया है और वह देश विरोधी गतिविधियों में संलिप्त पाया गया है। उसे तत्काल प्रभाव से बर्खास्त किया जाता है। उसका बर्खास्तगी का पत्र सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। एसडीओ अंकित त्यागी ने बताया कि साकिब की सेवा समाप्त कर दी गई है।
विज्ञापन


वहीं चार दिन पूर्व साकिब को गागलहेड़ी पुलिस पूछताछ के लिए थाने लाई थी और करीब दो घंटे बाद उसे वापस भेज दिया गया था। हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी थी। उधर, एसपी सिटी व्योम बिंदल ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। उसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें