फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: चार साल बाद होंगे प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
- आठ सितंबर को मतदान, 86 चिकित्सक करेंगे अपने मत का प्रयोग
विज्ञापन


- अध्यक्ष पद पर तीन, सचिव और कोषाध्यक्ष पद पर दो-दो चिकित्सक

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। जिले में प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ (पीएमएस) का चुनाव करीब चार साल बाद आठ सितंबर को होगा। इसमें अध्यक्ष पद पर तीन, सचिव और कोषाध्यक्ष पद पर दो-दो चिकित्सक चुनावी मैदान में हैं। चुनाव में करीब 86 चिकित्सक अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
चुनाव अधिकारी डॉ. अरविंद कुमार चौधरी ने बताया कि पीएमएस चुनाव की सभी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। आठ सितंबर को जिला महिला अस्पताल के सभागार में सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक मतदान होगा। अध्यक्ष पद पर डिप्टी सीएमओ डॉ. कपिल देव, डॉ. मुकेश कुमार, एसबीडी जिला अस्पताल के रेडियोलॉजिस्ट डॉ. गजेंद्र सिंह चुनाव लड़ रहे हैं। सचिव पद पर एसएमओ डॉ. कुनाल जैन, एसबीडी जिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. विरेंद्र भट्ट चुनाव मैदान में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोषाध्यक्ष पद पर टीबी क्लीनिक से एमओ डॉ. आशीष कुमार व बेहट सीएचसी प्रभारी डॉ. बिजेंद्र सिंह ताल ठोक रहे हैं। इनके अलावा उपाध्यक्ष मुख्यालय, सामान्य, महिला पद पर एक-एक, सदस्य केंद्रीय कार्यकारिणी लखनऊ व एडिटर पद पर एक-एक नामांकन हुआ है। चुनाव में एसबीडी जिला अस्पताल, महिला अस्पताल, टीबी अस्पताल, सीएचसी व पीएचसी के चिकित्सक मतदान करेंगे। इनके साथ ही नगर स्वास्थ्य अधिकारी भी अपने मत का प्रयोग करेंगे। चुनाव अधिकारी डॉ. अरविंद कुमार चौधरी ने बताया कि इससे पहले जिले में पीएमएस का चुनाव अक्तूबर 2022 में हुआ था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें