फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: चुनाव अभी दूर, चर्चाओं में नगर और बेहट विधानसभा

Wed, 08 Jul 2026 01:16 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। विधानसभा चुनाव में अभी समय बाकी है, लेकिन जिले की सातों सीटों में सबसे अधिक चर्चाओं में फिलहाल नगर और बेहट विधानसभा सीट है। प्रमुख दलों की ओर से प्रत्याशियों की आधिकारिक घोषणा भले ही अभी दूर हो, लेकिन संभावित दावेदारों की लंबी कतार सामने आ रही है। जिले में सात विधानसभा सीट है। इसमें सहारनपुर नगर, सहारनपुर देहात, बेहट, देवबंद, नकुड़, रामपुर मनिहारान और गंगोह शामिल है।
विज्ञापन


बेहट विधानसभा :
भाजपा की बात करें तो अभी तक पार्टी नेतृत्व की ओर से किसी भी सीट पर संभावित उम्मीदवार को लेकर कोई आधिकारिक संकेत नहीं दिया गया है। इसके बावजूद बेहट से पूर्व विधायक नरेश सैनी समेत कई नेता अंदरखाने अपनी दावेदारी मजबूत करने में जुटे हैं। बेहट विधानसभा में बसपा को लेकर भी राजनीतिक चर्चाएं तेज हैं। हाल ही में बसपा का दामन थामने वाले रोहित सिंह राणा का नाम दावेदारों की सूची में सबसे ऊपर बताया जा रहा है। बसपा सुप्रीमो मायावती के साथ उनकी फोटो भी प्रसारित हो रही है, जिससे राजनीतिक अटकलों को और बल मिला है। इससे पहले रोहित सिंह राणा समाजवादी पार्टी में रह चुके हैं।
समाजवादी पार्टी में भी संभावित उम्मीदवारों को लेकर चर्चाएं जारी हैं। राजनीतिक हलकों में यह चर्चा है कि पार्टी नेतृत्व की ओर से बेहट के विधायक उमर अली को दोबारा मौका मिल सकता है, हालांकि इस पर भी अभी कोई औपचारिक घोषणा नहीं हुई है।
विज्ञापन


नगर विधानसभा :
नगर विधानसभा में भाजपा के मौजूदा विधायक राजीव गुंबर के अलावा पूर्व मंत्री संजय गर्ग समेत कई नेताओं के नाम चर्चा में हैं। हाल ही में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा के दौरान जिस तरह नगर विधायक राजीव गुंबर को मंच से प्रमुखता दी गई, उसके बाद राजनीतिक चर्चाओं ने और जोर पकड़ लिया। इसे कई लोग आगामी चुनाव की दृष्टि से महत्वपूर्ण संकेत मान रहे हैं।
कांग्रेस की बात करें तो नगर विधानसभा सीट पर दावेदारों की सूची लंबी मानी जा रही है। कई नेता संगठन और जनता के बीच सक्रिय रहकर अपनी दावेदारी मजबूत करने में लगे हैं। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि चुनाव की औपचारिक प्रक्रिया शुरू होने में अभी समय है, इसलिए वर्तमान में चल रही चर्चाओं को संभावित राजनीतिक गतिविधियों के रूप में ही देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें