देवबंद में जयंत की जनसभा
- फोटो : अमर उजाला
देवबंद में जयंत चौधरी की जनसभा
उधर, रालोद मुखिया जयंत चौधरी भी आज देवबंद रोड स्थित चंदेना कोली गांव में जनसभा करने पहुंचे। उन्होंने प्रत्याशी राघव लखनपाल के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया।
इस चुनाव पीएम मोदी का कर्ज उतारना है: जयंत
राष्ट्रीय लोकदल के मुखिया जयंत चौधरी ने चंदेना कोली गांव में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि 40 वर्ष बाद नरेंद्र मोदी ने चौधरी चरण सिंह को सम्मान देने का काम किया। इसलिए सभी ये समझ लें कि चौधरी साहब को मिले सम्मान की लाज रखनी है।
सोमवार को देवबंद क्षेत्र के चंदेना कोली गांव में जनसभा में बोलते हुए जयंत चौधरी ने इंडी एलाइंस पर चुटकी ली। उन्होंने राहुल गांधी व अखिलेश यादव का नाम लिए बिना कहा कि एक खुद को ऑलवेज सीएम समझता है और खुद को ऑलवेज पीएम समझता है। एक कभी पीएम बन नहीं पाए। उन्होंने कहा कि चौधरी साहब की नीति को आगे बढ़ाने के लिए वह एनडीए में शामिल हुए हैं।
चौधरी साहब का सपना किसानों को आगे बढ़ने का था। वही काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं। कहा कि चौधरी अजीत सिंह ने किसानों को खेती के साथ-साथ कुटीर उद्योग से जोड़ना चाह उन्हीं के आदर्शों पर हम चल रहे हैं।
जयंत ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गन्ना किसानों को प्राइवेट मिले आज 90 प्रतिशत भुगतान कर चुकी है। उन्होंने कहा कि 40 सालों में किसी ने चौधरी साहब को सम्मान नहीं दिया। उनके नाम पर वोट मांगे लेकिन नरेंद्र मोदी ने चौधरी साहब का सम्मान करते हुए उन्हें भारत रत्न सम्मान देने का काम किया और अब हमें उसका कर्ज चुकाना है।