फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BSP Rally in Saharanpur: मंच से गरजीं बसपा सुप्रीमो मायावती, मोदी-योगी और कांग्रेस पर जमकर बोला हमला

Sun, 14 Apr 2024 01:22 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

नागल क्षेत्र में चुनावी जनसभा को संबोधित करने आज बसपा सुप्रीमो मायावती सहारनपुर पहुंची हैं। वह हेलीकॉप्टर से रैलीस्थल पर पहुंची। मायावती की जनसभा के लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। मायावती ने मंच से भाजपा पर जमकर हमला बोला।
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो सुप्रीमो मायावती आज सहारनपुर पहुंच गई हैं। उनकी चुनावी जनसभा नागल क्षेत्र में आयोजित की गई है। सुबह से ही रैलीस्थल पर भारी भीड़ जमा है। यहां से सपा सुप्रीमो मतदाताओं को साधेंगी। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री के सहारनपुर आगमन को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट है। रैली स्थल पर लोगों का आना शुरू हो गया है। लोग बसपा के झंडे लेकर रैली स्थल पर पहुंच रहे हैं।

 

सहारनपुर के नागल क्षेत्र के गांव खटौली की जनसभा में बसपा सुप्रीमो मायावती दोपहर एक बजकर 22 मिनट पर मंच पर पहुंचीं। सबसे पहले उन्होंने मंच पर बाबा साहेब डा भीम राव अंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। इसके बाद हाथ हिला कर जनसमूह का अभिवादन किया।

विज्ञापन


उन्होंने मंच से भाजपा पर जमकर हमला बोला। बसपा प्रमुख मायावती ने कहा कि हमारी पार्टी कांग्रेस, भाजपा या किसी भी विरोधी पार्टी के साथ गठबंधन में नहीं है बल्कि अकेले ही अपने बलबूते पर पुरी तैयारी से चुनाव लड़ रही है। उन्होंने टिकट बंटवारे में सर्व समाज के लोगों को भागेदारी दी है। जिन्हे जिताने के लिए पाटी के लोग जी जान से लगे हैं। यहां भीड़ देख कर उन्हे भरोसा हो गया है कि पिछली बार की तरह ही वे पार्टी को जिताने का काम करेंगे।

उन्होंने कहा कि आजादी के बाद ज्यादातर सरकारें कांग्रेस पार्टी की रही है। दलित आदिवासी पिछडा वर्ग विरोधी नीतियों के चलते इस पार्टी को केंद्र और राज्यों से बाहर होना पड़ा। यही स्थिति इनकी सहयोगी पार्टियों की बनी रही है। अब पिछले दस सालों में बीजेपी और इनके सहयेागी दल केंद्र तथा अधिकांश राज्यों में सत्ता में आए। अब बीजेपी की भी जातिवादी, पूंजिवादी नीतियों तथा इनकी कथनी और करनी में भी काफी अंतर होने से इस बार यह लगता है कि यह पार्टी भी इस बार केंद्र की सत्ता में वापिस आने वाली नहीं है।

अपने बलबूते चुनाव लड़ रही बसपा: मायावती
बसपा प्रमुख मायावती ने कहा कि हमारी पार्टी कांग्रेस, भाजपा या किसी भी विरोधी पार्टी के साथ गठबंधन में नहीं है, बल्कि अकेले ही अपने बलबूते पर पूरी तैयारी से चुनाव लड़ रही है। उन्होंने टिकट बंटवारे में सर्व समाज के लोगों को भागेदारी दी है, जिन्हे जिताने के लिए पार्टी के लोग जी जान से लगे हैं। यहां भीड़ देख कर उन्हे भरोसा हो गया है कि पिछली बार की तरह ही वे पार्टी को जिताने का काम करेंगे।

 

कहा- भाजपा की करनी और कथनी में बड़ा अंतर
उन्होंने कहा कि आजादी के बाद ज्यादातर सरकारें कांग्रेस पार्टी की रही हैं। दलित आदिवासी पिछड़ा वर्ग विरोधी नीतियों के चलते इस पार्टी को केंद्र और राज्यों से बाहर होना पड़ा। यही स्थिति इनकी सहयोगी पार्टियों की बनी रही है। अब पिछले दस वर्षों में बीजेपी और इनके सहयेागी दल केंद्र तथा अधिकांश राज्यों में सत्ता में आए। अब बीजेपी की भी जातिवादी, पूंजिवादी नीतियों तथा इनकी कथनी और करनी में भी काफी अंतर होने से इस बार यह लगता है कि यह पार्टी भी इस बार केंद्र की सत्ता में वापिस आने वाली नहीं है।

मायावती बोलीं-  नाटकबाजी, जुमलेबाजी नहीं आएगी काम, इनके वादे हवाई
मायावती ने कहा कि यदि यह चुनाव इस बार फ्री और फेयर होता है और आम चर्चा के मुताबिक वोटिंग मशीनों में कोई कमी नहीं की जाती है। वैसे भी इस बार चुनाव में इनकी कोई नाटकबाजी जुमलेबाजी और गारंटी आदि काम आने वाली नहीं है। जनता इस बात को समझ चुकी है कि इनकी पार्टी ने गरीबों, कमजोर वर्गों और मेहनतकश वर्गों से जो हवा हवाई वादे और गांरटी की थी उनका जमीनी हकीकत में अब तक एक चौथाई भी नहीं हो सका है। पूंजिपतियों को ही मालामाल किया गया है। सरकार उन्हें छूट देने और उन्हे बचाने में ही लगी रही है।
विज्ञापन

बसपा पदाधिकारियों के अनुसार, पूर्व मुख्यमंत्री मायावती सुबह 11 बजे जनसभा स्थल पर पहुंचना था लेकिन उनके आने में कुछ देरी हुई और बसपा सुप्रीमो डेढ बजे रैली स्थल पहुंची। जनसभा स्थल को नागल क्षेत्र के गांव खटौली के पास बनाया गया है।

इससे पहले पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों ने जनसभा स्थल पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही। इसके साथ ही बसपा पदाधिकारियों ने जनसभा को लेकर तैयारियों में जुटे रहे और अंतिम रूप दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें