फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: बुजुर्ग महिला से प्लॉट के नाम पर धोखाधड़ी, 125 की जगह मिला 84 वर्ग गज

Fri, 20 Mar 2026 12:52 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। थाना कुतुबशेर क्षेत्र की रहने वाली एक बुजुर्ग महिला के साथ प्लॉट खरीद में धोखाधड़ी हुई है। इस मामले में देहात कोतवाली पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

न्यू पटेल नगर निवासी सुशीला मित्तल ने तहरीर देकर बताया कि पति सुरेश चन्द मित्तल ने वर्ष 2012 में सेवानिवृत्ति के बाद मिले धन से वर्ष 2018 में श्रीसाई शांति नगर कॉलोनी में 125 वर्गगज का प्लॉट खरीदा था। यह प्लॉट विपक्षियों ने विवाद मुक्त बताया था। आरोप है कि पति की बीमारी और कोरोना काल के कारण वह लंबे समय तक प्लॉट पर नहीं जा सकीं। बाद में आर्थिक तंगी के चलते जब वह प्लॉट देखने पहुंचीं तो वहां स्थिति अलग मिली। मौके पर प्लॉट की पैमाइश कराने पर केवल 84 वर्गगज जमीन ही पाई गई।
आरोप लगाया कि विपक्षियों ने आपसी साजिश कर वर्ष 2022 में प्लॉट के कुछ हिस्से का फर्जी बैनामा कर दिया और करीब 41 वर्गगज जमीन दूसरे के नाम कर दी, जिसकी वर्तमान कीमत लगभग पांच लाख रुपये बताई गई है। पीड़िता ने कोर्ट की शरण ली। अब कोर्ट के आदेश पर देहात कोतवाली पुलिस ने हंसराज, राकेश कुमार, शिवेंद्र, नरेंद्र कुमार, जितेंद्र कुमार तायल और रंजिता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें