फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...जन्नत की है तस्वीर ये कश्मीर न देंगे

Wed, 04 May 2016 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देवबंद
विज्ञापन
मेला पंडाल में आयोजित कार्यक्रम में प्रस्तुति देते कलाकार। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मेला पंडाल में सोमवार की रात देशभक्ति कार्यक्रम ‘एक शाम भारत माता के नाम’ आयोजित किया गया, जिसमें हिंदू जागरण मंच के कलाकारों ने देशभक्ति गीतों के अलावा हैरतअंगेज करतब प्रस्तुत कर सबकों आश्चर्यचकित कर दिया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में कलाकारों ने जलवा तेरा जलवा, रंग दे बसंती चोला, कर चले हम फिदा एवं अंग्रेजों के साथ लड़ते हुए भगत के जेल में रहने वाले दृश्यों ने पंडाल में रोमांच भर दिया।

वंदेमातरम मिशन के प्रदेश प्रभारी हुक्मचंद राज एंड ग्रुप द्वारा ये माटी सभी की कहानी कहेगी, याद रखना भूल न जाना, अब के बरस तुझे धरती की रानी कर देंगे, जन्नत की है तस्वीर ये कश्मीर न देंगे के साथ ही भगत सिंह, सुखदेव व राजगुरु के फांसी वाले दृश्यों ने जनमानस की आंखों में आंसू भर दिए।
विज्ञापन


शिवा एंड ग्रुप खतरों के खिलाड़ी ने कांच की ट्यूब लाइट को मुंह में चबाकर दिखाने के हैरतअंगेज कारनामे से शहीदों के पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया गया। यशवंत धीमान ने कान्हा जी की मटकी, ये मटकी टूट जाएगी पर शानदार प्रस्तुति दी।

इससे पूर्व उद्घाटन रणखंडी के ग्राम प्रधान दिनेश फौजी, अध्यक्षता आरएसएस के नगर संचालक योगेंद्र कुमार, ध्वजारोहण पंडित देवीशरण शर्मा व आशुतोष गुप्ता, दीप प्रज्ज्वलित योगी जयनाथ व पशुपतिनाथ मंदिर काठमांडू के प्रमुख पुजारी चिन्मयानंद महाराज, मशाल प्रज्ज्वलित मनीष वर्मा, हरवीर सिंह, श्याम चौहान व पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अनिल सिंह द्वारा की गई। 

मुख्य अतिथि भाजपा विधायक राजीव गुंबर रहे। हिंदू जागरण मंच के प्रांत उपाध्यक्ष सुरेंद्रपाल सिंह ने कहा कि वंदेमातरम व जय श्रीराम के नारों के साथ अखंड भारत के निर्माण का संकल्प देशभक्तों द्वारा बार-बार दोहराया जाता रहा।

चिन्मयानंद महाराज और योगी जयनाथ ने युवाओं से शहीदों के अधूरे सपनों को पूरा करने हेतु राष्ट्रहित में जातिवाद, प्रांतवाद व आरक्षणवाद को भुलाकर एकजुटता के साथ भ्रष्ट राजनीति के खिलाफ आवाज बुलंद करने का आह्वान किया।

विजयकांत चौहान व अमित धीमान आदि ने भी विचार रखे। अतिथियों ने कलाकारों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस मौके पर राजेश शर्मा, विजय पुंडीर, मयंक त्यागी, विजयकांत चौहान, अमित धीमान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें