श्री 1008 शांतिनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर समिति की ओर से त्रिदिवसीय रजत वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव एवं विश्वशांति महायज्ञ का सोमवार को विधिवत शुभारंभ किया गया। पहले दिन शहर में भव्य घटयात्रा निकाली गई।
मदनपुरी कालोनी स्थित श्री 1008 शांतिनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर में आयोजित कार्यक्रम अनुज सागर महाराज के सानिध्य में एवं बाल ब्रह्मवारी धीरज के निर्देशन में प्रारंभ हुआ। पहले दिन श्रद्घालुओं ने बड़ी संख्या में पहुंचकर जयघोष किया।
घटयात्रा जैन मंदिर से शुरू होकर चिलकाना रोड, सम्राट विक्रम कालोनी से होते हुए वापस जैन मंदिर के पंडाल में पहुंची। यहां अनिल कुमार, ललित कुमार जैन ने ध्वजारोहण किया गया। तत्पश्चात पंडाल शुद्घि एवं महाराज का मांगलिक प्रवचन हुआ। अष्ट कुमारियों द्वारा नवनिर्मित वेदी का संस्कार किया गया।
इस मांगलिक कार्यक्रम के संयोजक राकेश जैन ने बताया कि यह वेदी उत्तर प्रदेश में प्रथम विशाल वेदी है। रात्रि सांस्कृतिक कार्यक्रमों में धार्मिक तंबोला का आयोजन किया गया।
र्यक्रम में सुरेंद्र जैन, संजय जैन, विकास जैन, धीरज जैन, आनंद जैन, बालेश जैन, मानसिंह जैन, राजीव जैन, मुकुल जैन, महेश चंद जैन, सुधीर जैन, अमित जैन, मनोज जैन, राधिका जैन, मंजू जैन, निधि जैन, सरोज जैन, निकिता जैन, मुस्कान जैन, शिविका जैन आदि मौजूद रहे।