फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन की जगह आठ और दस सवारी, सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। कोरोना संक्रमण बढ़ने पर लोगों को गाइड लाइन का पालन करने के लिए आगाह किया जा रहा है, लेकिन पब्लिक ट्रांसपोर्ट में ऑटो और टेंपो वाले इन नियमों से बेपरवाह हैं। इन वाहनों में तीन सवारियां बैठाने का नियम है और उसी नियम के साथ परमिट जारी होता है, लेकिन सवारियां आठ से दस तक बैठाई जा रही हैं। ज्यादा सवारियां बैठाकर परमिट की शर्तों के साथ ही कोविड गाइड लाइन का भी खुला उल्लंघन हो रहा है।
विज्ञापन

दरअसल, यह लापरवाही इसलिए भी घातक है, क्योंकि कोरोना का वायरस संक्रमित व्यक्ति द्वारा सांस लेने पर हवा में फैलने की बात भी सामने आ चुकी हैं। इन ऑटो और टेंपो में बैठाई जा रही सवारियों की स्थिति को देखें तो, सवारियां एक दूसरे से सटकर बैठाई जाती हैं और यात्रियों के मुंह भी एक दूसरे के सामने रहते हैं। इन वाहनों में बड़ों के साथ ही बुजुर्ग और बच्चे भी सवार रहते हैं। ऐसे में इन वाहनों में सवारियां बैठाने में गाइड लाइन का पालन होना बेहद जरूरी है, ताकि कोरोना संक्रमण ज्यादा फैलने ना पाए।
शहर में चल रहे हैं 300 से ज्यादा थ्री व्हीलर
महानगर में ही ऑटो और टेंपो (थ्री व्हीलर) 300 से ज्यादा संचालित हो रहे हैं। शहर के घंटाघर, रोडवेज बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, अंबाला रोड बस स्टैंड सहित तमाम स्थानों पर इनका जमावड़ा रहता है। सहारनपुर शहर के भीतर इनका संचालन होने के साथ दिल्ली रोड पर रामपुर मनिहारान तक, मुजफ्फरनगर मार्ग पर नागल तक, देहरादून मार्ग पर गागलहेड़ी तक और अंबाला रोड पर सरसावा तक इनका संचालन होता है।
विज्ञापन

ये हैं नियम
संभागीय परिवहन विभाग से थ्री व्हीलर व्यावसायिक वाहन का पंजीकरण कराने पर जब परमिट जारी होता है तो उसमें तीन सवारियां और एक चालक के बैठने की अनुमति होती है। परिवहन विभाग की तरफ से इस नियम का कड़ाई से पालन नहीं कराया जा रहा है। हालांकि अधिकारी दावा करते हैं कि समय समय पर चेकिंग कर संबंधित थ्री व्हीलर के संचालन के चालान काटे जा रहे हैं।
थ्री व्हीलर में परमिट की शर्तों के अनुसार ही सवारियां बैठाई जानी चाहिए। कुछ दिन पूर्व ही कई बार चेकिंग अभियान चलाया और मानक से ज्यादा सवारी बैठाने पर चालान किए। आगे भी कार्रवाई होगी। - आरपी मिश्रा, एआरटीओ (प्रवर्तन), सहारनपुर ।
बस अड्डे पर भी मिली लापरवाही
सहारनपुर। तमाम हिदायत होने के बाद भी लोग सुधरने को तैयार नहीं है और सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क लगाने के नियम का कड़ाई से पालन नहीं हो रहा है। सोमवार को अंबाला रोड बस स्टैंड पर लोग बसों में सवार होते मिले, जो बगैर सोशल डिस्टेंसिंग के ही खड़े थे। जबकि कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए नियमों का पालन होना जरूरी है।

सोशल डिस्टेंश की धज्जिया उड़ाती से भीड़ और कोरोना को दावत देती अंबाला रोड़ बस अड़डे पर बस मे जाने ?- फोटो : SAHARANPUR

सोशल डिस्टेंश की धज्जिया उड़ाती से भीड़ और कोरोना को दावत देती अंबाला रोड़ बस अड़डे पर बस मे जाने ?- फोटो : SAHARANPUR

सोशल डिस्टेंश की धज्जिया उड़ाते ई रिक्सा चालक- फोटो : SAHARANPUR

सोशल डिस्टेंश छोड़ कर ओटो एक साथ बैठकर सफर करते यात्री- फोटो : SAHARANPUR

कोर्ट रोड़ पर सोशल डिस्टेंश छोड़ कर ओटो एक साथ बैठकर सफर करते यात्री- फोटो : SAHARANPUR

सोशल डिस्टेंश छोड़ कर ओटो एक साथ बैठकर सफर करते यात्री- फोटो : SAHARANPUR

कलेक्ट्रेट तिराहे से जाते सोशल डिस्टेंश छोड़ कर ओटो एक साथ बैठकर सफर करते यात्री- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें