फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरों में ही मनाई ईद, ईदगाह पर रहा पहरा

विज्ञापन
सहारनपुर में ईद की नवाज के दौरान जामा मस्जिद पर तैनात पुलिस और सुरक्षा बल - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
घरों में अदा की ईद की नमाज, ईदगाह पर रहा पहरा
विज्ञापन

सहारनपुर। ईद-उल- अजहा का पर्व सादगी के साथ मनाया गया। लोगों ने घरों में रहकर ही ईद की नमाज अदा की और देश की तरक्की, खुशहाली तथा कोरोना से बचाव की दुआ मांगी। इसके बाद अल्लाह की राह में जानवरों की कुर्बानी दी गई। लॉकडाउन होने की वजह से लोग मुबारकबाद देने के लिए एक-दूसरे के घर नहीं जा सके। ईदगाह पर पुलिस का पहरा रहा।
ईद-उल-अजहा पर पुलिस प्रशासन अलर्ट रहा। जामा मस्जिद के प्रबंधक मौलाना मौलवी फरीद ने बताया कि अंबाला रोड स्थित ईदगाह में सामूहिक नमाज की अनुमति नहीं थी। इसलिए सुबह छह बजे नायब शहरकाजी नदीम अख्तर ने सिर्फ पांच लोगों के साथ नमाज अदा की। जामा मस्जिद में पांच लोगों के साथ इमाम मोहम्मद अरशद गोरा और मौलाना मौलवी फरीद ने मोहल्ला छिपियान स्थित मस्जिद में पांच लोगों के साथ नमाज अदा कराई। इसके अलावा शहर की अन्य मस्जिदों भी पांच-पांच लोगों और घरों पर लोगों ने सामाजिक दूरी का पालन करते हुए नमाज अदा की। नमाज के बाद देश की तरक्की, खुशहाली और कोरोना से बचाव की दुआ की गई। इसके बाद मुस्लिम समाज के लोगों ने कुर्बानी की। लॉकडाउन होने की वजह से लोग एक-दूसरे के घर ईद की मुबारकबाद देने नहीं जा सके। वहीं, लॉकडाउन की वजह से कुछ लोगों ने शनिवार को कुर्बानी नहीं की। वह रविवार और सोमवार को कुर्बानी करेंगे।
विज्ञापन

अफसरों ने देखी ईदगाह पर व्यवस्था, ड्रोन से रखी नजर
सहारनपुर। कोरोना काल और लॉकडाउन के दौरान ईदगाह में सामूहिक नमाज की अनुमति नहीं थी। इसको लेकर पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों ने वहां फोर्स तैनात किया था। ताकि लोगों की भीड़ न जुट पाए। इसको लेकर डीएम अखिलेश सिंह, एसएसपी डाक्टर एस चनप्पा, एसपी सिटी विनीत भटनागर सहित अन्य अधिकारियों ने ईदगाह पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था जायजा लेते हुए संबंधित पुलिस फोर्स को दिशा निर्देश दिए। इसके साथ ही समस्त अधिकारी शहर का भ्रमण करते रहे। घंटाघर पर पर ही अफसरों ने सुरक्षा व्यवस्था देखी और ड्रोन कैमरा उड़ाकर नजर रखी।
विज्ञापन

ईदगाह के बाहर भटकता रहा गुब्बारे बेचने वाला
सहारनपुर। हर वर्ष ईदगाह पर बड़ी संख्या में लोग नमाज अदा करते थे। उनके साथ छोटे-छोटे बच्चे भी सजधज कर नमाज अदा करने आते थे। इसको लेकर ईदगाह के बाहर गुब्बारे, खिलौने और आइसक्रीम बेचने वाले लोग अपनी रेहड़ी व ठेला लगाते थे, लेकिन शनिवार को ईदगाह में सामूहिक नमाज नहीं हुई। आठ-दस लोग ईदगाह के आसपास घूमते दिखे। इन्हीं में एक व्यक्ति ऐसा भी रहा, जो हाथ में लाठी लिए काफी देर तक सड़क पर बैठकर ईदगाह खुलने का इंतजार करता रहा। इसी बीच एक युवक गुब्बारे बेचने वहां पहुंचा था, लेकिन बच्चों और लोगों के न आने की वजह से उसके गुब्बारे नहीं बिके एवं वह मायूस होकर लौटा।

सहारनपुर में लॉकडाउन के दौरान घूम रहे परिवार को नक्खासा चौक पर रोकती पुलिस- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर में लॉकडाउन के दौरान ईदगाह पर तैनात सुरक्षा बल- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर में लॉकडाउन के दौरान ईद के मद्देनजर घंटाघर पर निरीक्षण करते डीएम एसएसपी सिटी मजिस्ट्रे- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर में लॉकडाउन के दौरान ईदगाह पर निरीक्षण करते एसपी सिटी व एसडीएम- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर में लॉकडाउन के बीच ईदगाह बंद रही तो यह शख्स काफी देर तक सड़क पर बैठा रहा- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर में लॉकडाउन के बीच ईदगाह बंद रही तो भी नवाज के लिये पहुंचे लोग लेकिन वापिस लोटे- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें