फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: सब्जियों का रकबा बढ़ाने की कवायद शुरू, निशुल्क दिए जाएंगे बीज

Mon, 30 Sep 2024 02:17 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। उद्यान विभाग किसानों को सब्जियों की खेती बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करने में जुटा है। इसके लिए किसानों को विभिन्न सब्जियों के संकर बीज निशुल्क दिए जाएंगे। जनपद को 350 हैक्टेयर का लक्ष्य मिला है।
विज्ञापन

जिले में सब्जियों का रकबा बढ़ाने की कवायद शुरू हो गई है। इसके तहत किसानों को तकनीकी जानकारी के साथ ही उन्नतशील संकर बीज निशुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे। इनमें लौकी, करेला, खीरा, टमाटर, पत्तागोभी, फूलगोभी और प्याज के संकर बीज शामिल हैं। जनपद में फिलहाल 7751 हेक्टेयर क्षेत्रफल में विभिन्न सब्जियों की खेती हो रही है। उद्यान विभाग की कवायद जनपद में सब्जियों की खेती को बढ़ाने की है। इसकी बड़ी वजह जिले की भौगोलिक स्थिति है।
यहां से प्रतिदिन बड़ी मात्रा में किसान देहरादून, चंडीगढ़, लुधियाना, पंचकूला और दिल्ली की आजादपुर मंडी आदि में अपनी सब्जियां बेचने के लिए जाते हैं। बढि़या बाजार होने के चलते किसानों को सब्जियों के भाव भी सही मिल जाते हैं।
विज्ञापन

- उद्यान विभाग सब्जियों का क्षेत्रफल बढ़ाने के लिए किसानों को प्रोत्साहित कर रहा है। इसके लिए किसानों को उन्नतशील संकर प्रजातियों के बीज निशुल्क दिए जाएंगे। इसके लिए 350 हेक्टेयर का लक्ष्य रखा गया है। - डॉ. राजकुमार गौतम, जिला उद्यान निरीक्षक
विज्ञापन

- एकीकृत बागवानी विकास मिशन के तहत मिला लक्ष्य
फसल - रकबा हैक्टेयर में
लौकी 50
करेला 20
खीरा 20
टमाटर - 10
पत्तागोभी - 30
फूलगोभी - 20
प्याज - 200
- नोट: उद्यान विभाग के अनुसार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें