फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: देवबंद समिति में 57 डेलीगेट्स का निर्विरोध चुना जाना लगभग तय

Mon, 30 Sep 2024 02:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
देवबंद सहकारी गन्ना विकास समिति में डेलीगेट पद के चुनाव के लिए चस्पा सूची में नाम देखते किसान। 
विज्ञापन
सहारनपुर, देवबंद। सहकारी गन्ना विकास समिति के सामान्य प्रतिनिधि (डेलीगेट) चुनाव में 57 डेलीगेट का निर्विरोध चुना जाना लगभग तय है। मेघराजपुर व अलीपुर में एक भी सदस्य द्वारा पर्चा नहीं भरा गया। जबकि इन दोनों गांवों से एक-एक डेलीगेट चुना जाना था।
विज्ञापन


बता दें कि सरकारी गन्ना विकास समिति देवबंद में 257 डेलीगेट चुने जाने हैं। इसके लिए 749 दावेदारों ने चुनाव लड़ने के लिए पर्चे खरीदे थे। लेकिन 571 सदस्य ही नामांकन पत्र भरकर जमा कर सके। इनमें से जांच दौरान 117 नामांकन पत्र निरस्त किए गए। अब 454 वैध दावेदार बचे हैं। अधिकारियों का कहना है कि 57 डेलीगेट का निर्विरोध चुना जाना लगभग तय है।
मेघराजपुर व अलीपुर गांवों की दो सीटों के लिए कोई पर्चा नहीं भरा गया है। यदि 30 सितंबर को कोई पर्चा वापस नहीं हुआ तो 198 डेलीगेट के लिए तीन अक्तूबर को चुनाव कराया जाएगा। वहीं, चुनाव लड़ रहे सदस्यों ने बिना किसी चुनाव चिह्न के ही अपने पक्ष में चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


निर्वाचन अधिकारी एसडीएम अंकुर वर्मा ने बताया कि जांच दौरान जो 117 नामांकन निरस्त हुए हैं। उनमें अधिकतर में अंगूठा प्रमाणित न होना और प्रस्तावक का कॉलम खाली छोड़ देना रहा है। एसडीएम ने बताया कि अब तक 57 डेट्गेट्स का निर्विरोध चुना जाना लगभग तय है। डेलीगेट चुनाव तीन अक्तूबर को नूरपुर (देवबंद) स्थित लाला पूरणचंद साहनी मेमोरियल इंटर कॉलेज में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें