सहारनपुर। जिले के देहात में विजयदशमी पर्व पारंपरिक हर्षोल्लास से मनाया गया। इस दौरान रामलीलाओं के मंचन में श्रीराम द्वारा रावण का वध किए जाने के बाद विजयी जुलूस निकाले गए। इसके बाद देर शाम रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतलों का दहन किया गया।
चिलकाना के पैठ बाजार मैदान में रावण के पुतले को स्थापित किया गया। वानरों के साथ रामजी की सेना तथा राक्षसों के साथ रावण की सेना की शोभायात्रा यात्रा कंकरो वाले मंदिर से शुरू हुई, जो कस्बे के विभिन्न मार्गों से होती हुई रामलीला मंच पर पहुंची। युद्ध में श्री राम ने रावण का अंत कर दिया तथा रावण के पुतले को अग्नि को समर्पित कर देते हैं। इससे पूर्व मुख्य अतिथि उप्र राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष जसवंत सैनी, भाजपा नेता संदीप सैनी, चेयरमैन अकबर कुरैशी ने फीता काटकर दशहरा पर्व का उद्घाटन किया। भाजपा नेता डॉ. हुकुम सिंह, सुनील सैनी, शादीराम, चेयरमैन अकबर कुरैशी, देवी सिंह, हरीश पंवार, बालकृष्ण शर्मा आदि रहे।
रामपुर मनिहारान के मोहल्ला कायस्तान रामलीला मैदान में रात्रि में रामलीला मंचन के दौरान श्रीराम ने अग्नि बाण चलाकर रावण के पुतले का दहन किया। इस मौके पर सनातन धर्म सभा के प्रधान सुशील कुमार, राकेश सैनी, चंद्रवीर उर्फ पप्पू, नरेश पंवार, धर्मेन्द्र , बिल्लू, प्रमोद कौशिक, यशपाल आदि रहे। बड़गांव में विजयदशमी पर्व धूमधाम से मनाया गया। कस्बे की मुख्य सड़कों व गलियों में होते हुए श्रीराम विजयी जुलूस निकाला गया। श्री राम का विजयी जुलूस म्हाड़ी स्थल पहुंचा। वहां दशानन का पुतला दहन किया गया।
नागल में रामलीला मंचन के आखिरी दिन नागल गागलहेड़ी स्टेट हाईवे पर बने ग्राउंड में रावण के पुतले का दहन किया गया। इससे पूर्व राम, रावण की सेना शिव चौक, बस स्टैंड, जीटी रोड एवं ब्लॉक तिराहा होती हुई ग्राउंड पर पहुंची जहां दोनों सेनाओं के बीच भयंकर युद्ध हुआ आखिरी में श्री राम की सेना की जीत हुई। सनातन, रजनीश नोसरान, सतपाल, लेखराम, रवि, पिंटू, स्वराज, धन प्रकाश, ओमपाल, श्रीपाल धीमान रहे।
अंबेहटा में रामलीला भवन से प्रारंभ होकर जुलूस अनेक मार्गों से होता हुआ रावण दहन स्थल पर पहुंचा जहां प्रभु श्री राम ने अहंकार के प्रतीक रावण के पुतले को आग लगाई। सन्नी मित्तल, संदीप कश्यप, राजू चौधरी, सोनू कश्यप, महावीर कश्यप आदि रहे। बिहारीगढ़ में रावण के 25 फीट ऊंचे पुतले का दहन किया गया। बृज किशोर गोयल, संजय सैनी एडवोकेट, यशपाल प्रजापति, जयपाल सैनी, सुशील कुमार रहे।
नानौता के दशहरा ग्राउंड में 45 फुट ऊंचे रावण के पुतले तथा 35- 35 फुट ऊंचे मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतलों का दहन किया गया। इससे पहले विजयदशमी जुलूस का उद्घाटन हस्तरेखा विशेषज्ञ मुकेश मित्तल द्वारा किया गया। योगेश चंद गुप्ता, मुकेश पाराशर, विजेंद्र रोहिल्ला, कृष्ण कुमार गुप्ता, अरविंद सिसोदिया आदि रहे।
रामपुर मनिहारान में जलता रावण का पुतला- फोटो : SAHARANPUR
बड़गांव में जलता रावण का पुतला- फोटो : SAHARANPUR