फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएस और पुलिस के रडार पर शिक्षण संस्थाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
-- मदरसा में संदिग्धों के कनेक्शन तलाशने में जुटी एटीएस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवबंद/सहारनपुर। आतंकी संगठन लश्कर-ए-ताइबा से जुड़े झारखंड निवासी इनामुल हक को और भोपाल से पकड़े गए संदिग्ध आतंकियों का सहारनपुर से कनेक्शन मिलने के बाद एटीएस व पुलिस ने अपनी जांच को तेज कर दी है। इसी के तहत एटीएस व पुलिस ने देवबंद की कई शिक्षण संस्थाओं में जाकर संदिग्धों के कनेक्शन की जांच की। इसके साथ कई लोगों से पूछताछ भी गई।
झारखंड के इनामुल हक को एटीएस ने मोहल्ला दीवान दारुल उलूम चौक स्थित नजमी मंजिल से पकड़ा था। भोपाल से पकड़े गए संदिग्ध आतंकियों द्वारा भी सहारनपुर से फर्जी दस्तावेज बनाए जाने की बात सामने आ चुकी है। इसी के मद्देनजर एटीएस, खुफिया विभाग और पुलिस ने कार्रवाई तेज हो गई। तीनों ही विभाग पिछले कई दिनों से देवबंद में स्थित कई शिक्षण संस्थाओं में जाकर गिरफ्त में आए आरोपियों के संबंध में पूछताछ कर चुकी है। पता किया जा रहा है कि इनमें कोई संदिग्ध यहां रहा है क्या, किसी मदरसे में पढ़ा है या फिर यहां उनका कौन-कौन परिचित है। इस मामले में बृहस्पतिवार को पुलिस ने कई लोगों से पूछताछ की है। एसएसपी आकाश तोमर का कहना है कि संदिग्धों पर पुलिस की नजर है। सभी शिक्षण संस्थाओं को छात्रों और किराए पर मकान देने वाले लोगों को किराएदारों का सत्यापन कराने की ताकीद की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
मदरसों से मांगी छात्रों की जानकारी
खुफिया विभाग के अधिकारियों और पुलिस ने मदरसा संचालकों को यह निर्देश दिए कि उनके यहां पढ़ने वाले सभी छात्रों के संबंध में जानकारी उपलब्ध कराई जाई। सभी का सत्यापन कराया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें