फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: बारिश में धंसा दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का किनारा

Fri, 03 Jul 2026 12:54 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
नन्हेडा गाजी गांव ​स्थित रेलवे पुल के पास धंसी दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे की साइड। संवाद
विज्ञापन
गागलहेड़ी। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के निर्माण में लगातार खामियां सामने आ रही हैं। अब पहली ही बरसात में गांव नन्हेड़ा गाजी के निकट स्थित रेलवे पुल के पास मिट्टी धंसने से एक्सप्रेसवे पर यात्रियों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। पुल के समीप एक्सप्रेसवे की साइड में भरी गई मिट्टी कई स्थानों पर धंस गई है, जिससे मार्ग की स्थिरता पर खतरा मंडराने लगा है।
विज्ञापन

बुधवार को हुई बारिश के पानी के कटाव से पुल के किनारे गहरे गड्ढे बन गए हैं। कई जगह मिट्टी अंदर तक खोखली हो चुकी है, जिससे रेलवे पुल की साइड और एक्सप्रेसवे दोनों की सुरक्षा प्रभावित होने की आशंका बन बन गई है। यदि समय रहते मरम्मत और सुरक्षात्मक कार्य नहीं कराया गया तो लगातार बारिश के दौरान स्थिति और गंभीर हो सकती है। इस एक्सप्रेसवे से हर घंटे हजारों वाहन गुजरते हैं। इसके बावजूद अभी तक एनएचएआई की ओर से अभी तक क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत या सुरक्षा के कोई ठोस इंतजाम नहीं किए गए हैं।
बता दें, कि 12 हजार करोड़ रुपये की लागत से बने इस एक्सप्रेसवे का लोकार्पण गत 14 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक भव्य लोकार्पण समारोह में किया था।
विज्ञापन

लोकार्पण के एक माह बाद ही बिहारीगढ़ में फ्लाई ओवर की दीवार दरक गई थी जिसे एंकर प्लेट्स लगा कर रोका गया है। इसके बाद बिहारीगढ़ फ्लाईओवर की सड़क भी कई जगह से धंस गई थी जिसकी मरम्मत करनी पड़ी थी। इससे पहले एलिवेटेड रोड के भी 24 पिलर पिछली बरसात के बाद कमजोर पाए गए थे। इस पर इन सभी को जैकेट पहनाई गई थी। लगातार सामने आ रही खामियां एक्सप्रेसवे की गुणवत्ता पर सवालिया निशान लगा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें