फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान कक्षा में बच्चों को पढ़ाते दिखे एडी बेसिक

विज्ञापन
कक्षा में पढ़ाते एडी बेसिक - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। एडी बेसिक योगराज सिंह ने मंगलवार को भी परिषदीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण कर खामियां पकड़ीं। शिक्षकों को सुधार के निर्देश देते हुए स्पष्टीकरण भी देने को कहा। एक विद्यालय में वह निरीक्षण के साथ बच्चों को पढ़ाते भी नजर आए।
विज्ञापन

मंगलवार को एडी बेसिक सबसे पहले गंगोह के सांगाखेड़ा स्थित प्राथमिक विद्यालय पहुंचे। यहां प्रधानाचार्य ममता वर्मा के द्वारा मिड-डे मील मेन्यू के हिसाब से बनवाया गया मिला। 31 यूनिफॉर्म, 21 जोड़ी जुराब, 35 स्कूल बैग विद्यालय में रखे पाए गए। शौचालय गंदे मिले। प्राथमिक विद्यालय महंगी की स्थिति सही मिली। उच्च प्राथमिक विद्यालय फतेहलुपर ढोल्ला गगोह में एक शिक्षक गैरहाजिर मिला। सफाई व्यवस्था खराब मिली। 47 यूनिफॉर्म रखी मिली। शौचालय की स्थिति खराब मिली। उच्च प्राथमिक विद्यालय बीराखेड़ी नकुड़ में प्रधान अध्यापक मोहम्मद इमरान की शिक्षक डायरी पूर्ण नहीं मिली। विद्यालय में ऑपरेशन कायाकल्प का कार्य नहीं हुआ है। उच्च प्राथमिक विद्यालय टिडौली में तमाम व्यवस्थाएं अच्छी मिली। यहां प्रधानाध्यापक और शिक्षकों के कार्य की सराहना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें