फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफा बाजार में नहीं होगी ई रिक्शा की एंट्री

विज्ञापन
सर्राफा बाजार में ई रिक्शा के प्रवेश पर व्यापारियो ने लगाया रोक का बोर्ड। - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। त्योहारी सीजन में आपको पुराने शहर के सराफा बाजार जाना हो तो वहां ई-रिक्शा से नहीं जा पाएंगे। क्योंकि इस बाजार में ई-रिक्शा की एंट्री बंद हो गई है। ई-रिक्शा से बाजार में लगने वाले जाम को खत्म करने के लिए कारोबारियों ने ही नोटिस के साथ बाजार में रस्सी के बैरियर लगा दिए हैं। अब ई-रिक्शा सराफा बाजार में न पहुंचकर नया बाजार से होते ही गुजरेंगी। सराफा कारोबारियों का कहना है कि जाम के कारण कारोबार प्रभावित हो रहा था। इसलिए यह कदम उठाया गया है।
विज्ञापन

सराफ रामराजीव सिंघल और विपिन कुमार कहते हैं कि वे काफी समय से पुलिस प्रशासन से जाम से निजात दिलाने की मांग करते चले आ रहे थे। लेकिन प्रशासन ने बाजार में आने वाली ई-रिक्शाओं को प्रतिबंधित नहीं किया। अब व्यापारियों ने स्वयं ही ई-रिक्शा को प्रतिबंधित किया है। इससे काफी राहत मिलेगी। इस बैरियर पर ई-रिक्शा का प्रवेश बंद का संदेश दर्शाया गया है। इस संबंध में पुलिस को भी अवगत करा दिया है।
रायवाला बाजार में भी इस प्रयोग की उठी थी मांग
- शहर के पुराने रायवाला बाजार में भी रस्सी का बैरियर लगाकर ई-रिक्शा संचालन पर रोक लगाने की मांग उठी थी। सभी व्यापारियों में सहमति नहीं बन पायी। स्थानीय व्यापारी नेता राधेश्याम नारंग ने बताया कि यहां भी इस प्रयोग से काफी राहत की उम्मीद थी। इसके लिए प्रयास भी किए। गौरी शंकर बाजार में ऐसा किया जा रहा है।
विज्ञापन

- जाम से निपटने के लिए कारोबारियों के स्तर पर ऐसे प्रयोग किए गए हैं। यदि इन प्रयोगों से अन्य किसी तरह की दिक्कत नहीं होती है तो इसे चलने दिया जाएगा। त्योहारी सीजन में जाम पर नियंत्रण के लिए पुलिस टीमों को भी अलर्ट किया जा रहा है।- विनीत भटनागर, एसपी सिटी, सहारनपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें