फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव में पूरी मुस्तैदी के साथ करें ड्यूटी: एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर एसएसपी ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। एसएसपी डॉक्टर एस. चनप्पा ने कहा कि पूरी मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करें। संदिग्धों पर नजर रखी जाए। अगर कोई व्यक्ति माहौल खराब करने की कोशिश करे तो उसके खिलाफ तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करें।
विज्ञापन

रविवार को एसएसपी डॉक्टर एस. चनप्पा ने पुलिस लाइन में बनाए गए चुनाव सेल में नियुक्त महिला आरक्षियों को दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चुनाव ड्यूटी को गंभीरता से लिया जाए, जिससे जो जिम्मेदारी दी गई है, उसका पूरी ईमानदारी के साथ निर्वहन करें। एसएसपी ने कहा कि अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में तेजी लाएं। कहीं कोई घटना होगी तो उसके लिए संबंधित बीट के सिपाही, चौकी इंचार्ज, इंस्पेक्टर और अधिकारी जिम्मेदार होंगे। इसलिए लापरवाही न बरतें। वहीं, एसएसपी, एसपी सिटी राजेश कुमार, एसपी देहात अतुल शर्मा ने अलग-अलग क्षेत्रों में शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की।
विज्ञापन

------
-24 घंटे में जिलेभर में की गई पुलिस कार्रवाई
- 16 वादों में 281 लोगों को मुचलकों में पाबंद किया।
- अवैध शराब, मादक पदार्थों और अवैध हथियारों के साथ 53 आरोपी दबोचे।
- 73 लाइसेंसी शस्त्र जमा कराए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें