फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: आंधी चलने से रातभर गुल रही नगर व देहात की बत्ती

Fri, 07 Jun 2024 02:34 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद/तलहेड़ी बुजुर्ग। बुधवार की देर शाम आंधी चलने से नगर व देहात की बत्ती रातभर गुल रही। जिसके चलते लोगों को भीषण गर्मी में लोगों का बुरा हाल हो गया। लोगों को रात जागकर काटनी पड़ी। विद्युत विभाग के अधिकारियों का कहना है कि 33केवी बिजलीघर के वीसीबी पैनल में फाल्ट आने से बिजली बाधित रही।
विज्ञापन


आंधी चलने से भले ही लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिली। लेकिन बिजली गुल होने से रातभर लोगों का बुरा हाल रहा। आलम यह था कि दो तीन घंटे बाद ही लोगों के इन्वर्टर जवाब दे गए। जिस कारण लोगों को रात जागकर काटनी पड़ी। बिजली की यह स्थिति संपूर्ण नगर ही नहीं देहात में भी रही। लोगों का कहना था कि रात में अधिकारियों को फोन भी किया, लेकिन रिसीव नहीं किया गया। जिस कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। एसडीओ अनिल कुमार चौरसिया ने बताया कि नगर के सांपला रोड स्थित 33केवी बिजलीघर के वीसीबी पैनल में आंधी के कारण ब्लास्ट हो गया था। रात 12 बजे शुरू हुआ मरम्मत कार्य बृहस्पतिवार की सुबह 8 बजे जाकर समाप्त हुआ। उसके बाद ही बिजली आपूर्ति सुचारू होने पर लोगों को राहत मिली। नगर में तो दिन में भी अनगिनत बार बिजली कटौती किए जाने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें