फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: नशे में धुत युवक का सड़क पर हंगामा, सिपाही से हाथापाई, वर्दी तक फाड़ डाली

Mon, 15 Sep 2025 11:42 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

Saharanpur Crime News: सहारनपुर के सदर बाजार थाना क्षेत्र में नशे में धुत युवक ने कोर्ट रोड पुल पर हंगामा किया। सिपाही से हाथापाई और वर्दी फाड़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने और मारपीट का केस दर्ज किया।

विज्ञापन
सिपाही से अभद्रता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर जनपद के थाना सदर बाजार क्षेत्र में रविवार रात नशे में धुत एक युवक ने कोर्ट रोड पुल पर जमकर हंगामा किया। इससे मौके पर जाम की स्थिति बन गई।

यातायात पुलिसकर्मी निर्दोष त्यागी ड्यूटी पर तैनात थे। इसी दौरान बिना नंबर की बाइक पर दो युवक पहुंचे। उन्होंने एक टेंपो चालक से झगड़ा शुरू किया। पुलिसकर्मी ने समझाने की कोशिश की तो युवक ने अभद्रता शुरू कर दी। उसने पुलिसकर्मी को गालियां दीं और धमकी तक दे डाली।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 15 सितम्बर को आपके शहर में क्या हुआ

विज्ञापन

युवक ने बाइक से उतरकर पुलिसकर्मी की नेम प्लेट और वर्दी का बटन तोड़ दिया। इस दौरान मौजूद होमगार्ड जयप्रकाश और यशपाल को भी उसने अपशब्द कहे। मामला बिगड़ने पर पुलिसकर्मी ने वरिष्ठ अधिकारी को सूचना दी।

कुछ देर बाद यातायात पुलिस की इंटरसेप्टर टीम मौके पर पहुंची और युवक को पकड़कर थाने ले गई। आरोपी का नाम नवनीत निवासी गोविंद नगर बताया गया। एल्कोहल टेस्ट में उसके शरीर में 70 फीसदी शराब की मात्रा पाई गई।

यातायात पुलिस ने नवनीत के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने और मारपीट करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें