सहारनपुर। कई दिन से कहीं धूप और कहीं बूंदाबांदी का मौसम चल रहा है। सोमवार को भी बेहट रोड क्षेत्र में सुबह छह से साढ़े सात बजे तक बेहद हल्की बूंदाबांदी हुई, जबकि बाकी जगह सूखा रहा। इसके बाद दिनभर धूप रही।
जनपद में तीन दिन से रात में बूंदाबांदी और दिन में धूप निकल रही है। रविवार रात दस से 11 बजे तक बूंदाबांदी हुई। इसके बाद रातभर बादल छाए रहे। सुबह छह से साढ़े सात बजे तक भी रुक-रुककर बूंदाबांदी हुई, लेकिन वह भी पूरे जनपद में नहीं थी। इसके बाद दिनभर हल्के बादल छाए रहे, जिनकी वजह से कभी धूप और कभी छांव रही। न्यूनतम तापमान 28 और अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने सोमवार की रात 11 बजे से रात एक बजे तक बूंदाबांदी होने। उसके बाद सुबह सात बजे बूंदाबांदी होने का अनुमान जताया है। सुबह आठ बजे के बाद धूप निकलने की उम्मीद जताई गई है।
बीते सात दिन का तापमान
तिथिन्यूनतमअधिकतम
17 अगस्त2832.5
16 अगस्त2833
15 अगस्त2831
14 अगस्त2829
13 अगस्त2836
12 अगस्त2734
11 अगस्त2629