फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: तीसरे दिन भी रही बूंदाबांदी, सितंबर माह में तापमान ने तोड़ा 12 साल का रिकॉर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। लगातार तीन दिन की बूंदाबांदी से मौसम ठंडा हो गया है। बीते 12 साल में अधिकतम तापमान कभी भी 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे नहीं आया, लेकिन इस बार यह 29 डिग्री सेल्सियस पर है। आलम यह है कि पंखों की हवा सर्दी का एहसास करा रही है।
विज्ञापन

जनपद में शनिवार दोपहर एक बजे बूंदाबांदी शुरू हुई थी, जो रविवार की सुबह चार बजे तक हुई थी। इसी बूंदाबांदी से अधिकतम तापमान को पांच डिग्री नीचे आ गया था। इसके बाद रविवार को भी कभी तेज तो धीमी बारिश हुई। इसके कारण तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की और गिरावट हुई थी। रविवार रात ज्यादातर लोगों को पंखे बंद करके सोना पड़ा। रात की सर्दी से बचाव के लिए कई लोगों ने हल्के कंबल तक निकाल लिए हैं।
इसके बाद सोमवार को भी दिनभर बादल छाए रहे और बूंदाबांदी भी हुई। रविवार को न्यूनतम तापमान 25 और अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहा। बारिश की वजह से कई जगह हल्का जलभराव भी हुआ। पुराना कलसिया रोड और शकलापुरी मार्ग पर टूटी सड़क के गड्ढों में जलभराव हुआ। नेहरू मार्केट की टूटी स्मार्ट रोड पर भी कई जगह जलभराव नजर आया।
विज्ञापन



आज मौसम साफ रहने की संभावना
मौसम विभाग ने मंगलवार को मौसम साफ रहने की संभावना जताई है। मिर्जापुर स्थित मौसम वेधशाला प्रभारी अमीर आलम ने बताया कि सोमवार की रात को मौसम साफ होने और मंगलवार को दिनभर धूप निकलने का अनुमान है। तापमान में भी वृद्धि होगी।
विज्ञापन


बीते 12 साल का 28 सितंबर को तापमान
26-2529
25-25.5-36.5
24-2530
23-25.4-33
22-22.5-30.5
21-27.6-34
20-19-36
19-2530
18-2332
17-2332
16-2234
15-2535
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें