सहारनपुर में ठिठरती ठंड और कोहरे में बाजोरिया पुल पर जाते वाहन
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। बूंदाबांदी और दिनभर बादलों के छाए रहने की वजह से मंगलवार को दिन में भी ठंड का असर रहा। लोग दिन में भी अलाव सेकते नजर आए। अगले कई दिन तक बादलों के छाए रहने और बारिश होने का अनुमान है।
मंगलवार की सुबह आसमान बादलों से घिरा रहा। सुबह करीब नौ बजे शहर के कई इलाकों में बूंदाबांदी हुई। करीब दस मिनट की हल्की बूंदाबांदी से मौसम में और ठंडक बढ़ गई। इसके बाद दिन भर बादल छाए रहने और हल्की हवा चलने से मौसम में सर्दी का असर देखने को मिला। इसकी वजह से लोग दिन भर गर्म कपड़ों में ही नजर आए। अपराह्न करीब तीन बजे हल्के से बाद छंटे। उम्मीद थी कि सूरज निकलेगा, लेकिन उसके बाद फिर से बादलों ने सूरज को ढक लिया। इससे पहले सोमवार की रात बादलों के छाने से मौसम में सर्दी का असर कम रहा। न्यूनतम तापमान 8.5 और अधिकतम तापमान 17.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अगले दो से तीन दिन तक इसी तरह बादलों के छाए रहने और बूंदाबांदी होने का अनुमान है।
सहारनपुर में दिन भर छाये रहे बादल- फोटो : SAHARANPUR