फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से घायल बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
नानौता देवबन्द रोड पर जाम लगा रहे ग्रामीणों को समझाते थानाध्यक्ष व ग्राम प्रधान। - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
ट्रक की टक्कर से घायल बाइक सवार की मौत
विज्ञापन

नानौता (सहारनपुर)। बृहस्पतिवार रात सड़क दुर्घटना में घायल हुए बाइक सवार युवक की सहारनपुर अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। सुबह पुलिस ट्रक को घटनास्थल से हटाने लगी तो ग्रामीणों ने विरोध करते हुए जाम लगाने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें समझाकर शांत करा दिया।
थाना क्षेत्र के ग्राम कचराई निवासी धर्मेंद्र (32) पुत्र मदन सिंह गांव में चाऊमीन की रेहड़ी लगाकर अपने परिवार का गुजर-बसर करता था। बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े आठ बजे धर्मेंद्र बाइक पर अपने गांव जा रहा था। नानौता देवबंद मार्ग स्थित ग्राम कल्लरपुर भट्ठे के पास तेज गति से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। धर्मेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। दूसरी बाइक पर पीछे से आ रहे धर्मेंद्र के परिचितों ने उसे उठाया और जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। देर रात ही धर्मेंद्र की मौत हो गई। मृतक अपने परिवार का इकलौता पुत्र था, जो अपने पीछे बूढ़े मां-बाप, पत्नी व तीन बच्चों को रोता बिलखता छोड़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह पुलिस ट्रक को ले जाने के लिए घटनास्थल पर पहुंची, तो ग्रामीणों ने हंगामा कर जाम लगाने का प्रयास किया। थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार और ग्राम प्रधान बिजेंद्र सिंह त्यागी उर्फ टीटू ने ग्रामीणों को समझाया और मदद का आश्वासन देकर ट्रक को किनारे पर खड़ा करवाया। धर्मेंद्र के जीजा पंकज पुत्र प्रीतम निवासी हिमामपुर ने ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें