फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलोनियों में पेयजल संकट, टैंकरों से पहुंचाया जा रहा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
कॉलोनियों में पेयजल संकट, टैंकरों से पहुंचाया जा रहा पानी
विज्ञापन

सहारनपुर। तीन दिन पहले ढमोला नदी का पुराना पुल टूटने के साथ पेपर मिल रोड की कई कॉलोनियों में पेयजल व्यवस्था चरमरा गई है। जिन इलाकों में पानी नहीं पहुंच पा रहा है, वहां नगर निगम टैंकरों से पानी पहुंचा रहा है। हालांकि पीने के पानी के लिए ज्यादातर परिवार कैंपर खरीद रहे हैं।
विश्वकर्मा चौक के पास ढमोला नदी पर अंग्रेजों के जमाने का पुल बना हुआ था। नगर निगम ने उक्त पुल के ऊपर से 24 इंच की पाइपलाइन डाली हुई थी, जिसके सहारे पानी हकीकतनगर टंकी से पेपर मिल रोड की कॉलोनियों को जाता था। 22 मई को पुल का एक हिस्सा अपने आप गिर जाने की वजह से पाइपलाइन भी टूट गई थी। उसके बाद से पेपर मिल रोड की कॉलोनियों में पेयजल का संकट है। नगर निगम टैंकरों के जरिए पानी पहुंचा रहा है। टैंकरों पर सुबह-शाम पानी भरने के लिए महिलाओं, पुरुषों और बच्चों की लंबी कतार लगती है। टैंकरों के पानी से कालोनीवासी रोजमर्रा की आवश्यकता की थोड़ी बहुत पूर्ति तो कर रहे हैं, मगर पीने के पानी के लिए लोग कैंपर खरीद रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस क्षेत्र में रहने वाले पंकज गर्ग, राकेश वत्स, राजीव वशिष्ठ, अमित गर्ग, हर्षित आदि ने पेयजल आपूर्ति सुचारु कराने की मांग महापौर से की है।
पेपर मिल रोड की कॉलोनियों में पहले से आठ ट्यूबवेल लगे हैं। लाइन टूटने से कुछ ही मोहल्लों में पानी की समस्या रही है। मगर हमने टैंकरों के जरिए पानी की पूर्ति करने की कोशिश की है। नई पाइपलाइन डाल दी गई है। बुधवार तक लाइन चालू हो जाएगी।
मनोज आर्य, महाप्रबंधक, जलकल, नगर निगम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें