सहारनपुर। जनपद में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुन्हेटी खड़खड़ी में 26 से 28 मई तक 18 वर्ष की आयु से अधिक के सभी लोगों को टीका लगाया जाएगा। 45 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नल्हेड़ा गुर्जर में 26 मई को, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सबदलपुर में 27 मई को, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बीतिया में 28 मई को टीकाकरण किया जाएगा।
सीएमओ डॉ. बीएस सोढ़ी ने बताया कि सीएचसी पुवांरका, सीएचसी साढ़ौली कदीम, पीएचसी मुजफ्फराबाद, सीएचसी देवबंद, सीएचसी नागल, सीएचसी रामपुर मनिहारान, सीएचसी नानौता, सीएचसी नकुड़, सीएचसी गंगोह, सीएचसी सरसावा, जिला अस्पताल, नेहरू मार्केट, रेलवे अस्पताल तथा आशा मॉडर्न स्कूल में 18 से अधिक आयु के सभी लोगों को 26, 27 और 28 मई को टीका लगाया जाएगा। 26 मई को हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर गागलहेड़ी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मिर्जापुर पोल, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिहारीगढ़, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर अंबेहटा शेख, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर रनसूरा, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर बिलासपुर, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर संभलहेड़ी, प्राथमिक स्थ्य केंद्र टिकरौल, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र टाबर, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर झरौली में भी टीकाकरण होगा। 27 मई को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कैलाशपुर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रंडौल, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोरवा, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर उमरी खुर्द, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बड़गांव, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र इस्लामनगर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सलारपुरा, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर रायपुर में भी टीकाकरण होगा। 28 मई को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बाबैल बुजुर्ग, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर मिरगपुर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जड़ौदा पांडा, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर कपूरी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तीतरों में भी टीकाकरण होगा।