फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी योगी को मत छोड़ना, आपके बच्चों की है इन्हें चिंता : स्वतंत्रदेव

विज्ञापन
विज्ञापन
छुटमलपुर (सहारनपुर)। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम भाजपा को प्रचंड बहुमत देकर फिर से प्रदेश की सत्ता सौंपने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता का सौभाग्य है कि एक संन्यासी उनकी सेवा कर रहा है। केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकारों ने ऐतिहासिक कार्य किए हैं। प्रदेेश में एक बार फिर प्रचंड बहुमत से भाजपा सरकार बनेगी, जिससे विपक्ष बौखलाया हुआ है।
विज्ञापन

नगर में देहरादून रोड पर स्थित एक पैलेस में हुई जनसभा में स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि अखिलेश जिन्ना की बात कर लड़ाना चाहते हैं, लेकिन भाजपा सरकार में कोई दंगा नहीं हुआ। हिंदू मुस्लिम अब आपस में नहीं लड़ेगा वह लड़ेगा तो सिर्फ गरीबी से। सहारनपुर में मां शाकंभरी विश्वविद्यालय की स्थापना हुई है। अब यहां के छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। पड़ोसी जिले में पीएसी का प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किया गया है, जबकि देवबंद में एटीएस सेंटर बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेताओं का गौरवशाली इतिहास रहा है। हमारे यहां परिवारवाद के लिए कोई जगह नहीं है। एक वक्त था जब पीएम हाउस में एक परिवार के लोगों का कब्जा था, लेकिन अब वहां पीएम के परिवार का कोई सदस्य नहीं रहता है। उन्होंने कहा कि आयुष्मान कार्ड, उज्ज्वला योजना, पीएम आवास योजना लागू कर मोदी ने देश के बेटे के रुप में काम किया है।
स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि सपा सरकार में कांवड़ यात्रा पर डीजे तक पर प्रतिबंध था, लेकिन योगी राज में हेलिकॉप्टर से कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा होती है। गुंडे बदमाश जेल में भी डरे रहते हैं। योगी शासन में सारी सरकारी भर्तियां भ्रष्टाचार रहित हुई हैं। कहा कि यूपी में 40 लाख लोगों को पक्के मकान मिले हैं। वर्ष 2024 तक प्रदेश में कोई भी बिना पक्की छत के नहीं रहेगा। कहा कि पहले दिल्ली से सहारनपुर के आठ घंटे लगते थे अब तीन घंटे लगते हैं। कहा कि आपको गर्व होना चाहिए कि सूबे का मुख्यमंत्री एक संन्यासी है जो अपने पिता की मौत के बाद अंतिम संस्कार में न जा कर कोरोना संक्रमितों की सेवा में जुटा रहा। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मोदी योगी को मत छोड़ना ये आपके बच्चों की चिंता करते हैं। जनसभा के दौरान उन्होंने उपस्थित लोगों से कमल खिलेगा, कमल खिलेगा और जय श्री राम के नारे लगवा उन्हे जोश से लबरेज कर दिया। उन्होंने मां शाकंभरी सिद्वपीठ को नमन करते हुए मतदाताओं से बेहट विधान सभा सीट पर विजय दिलाने का आशीर्वाद भी मांगा। इससे पहले स्वतंत्र देव का पार्टी नेताओं ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। संबोधन से पहले प्रदेश अध्यक्ष ने सीडीएस जनरल बिपिन रावत एवं अन्य लोगों की याद में दो मिनट का मौन रख उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने पूर्व सांसद और मंत्री स्व जगदीश सिंह राणा को भी मंच से श्रद्धांजलि दी। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डॉ. महेंद्र सिंह सैनी ने की।
विज्ञापन

मतदान से अनुच्छेद 370 हटी, तीन तलाक हुआ खत्म
छुटमलपुर। स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि सोनिया गांधी ने दस साल की सरकार के दौरान देश को लूटने का काम किया है, जबकि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास सात साल बाद भी अपना मकान तक नहीं है। सपा सरकार में दिन में भी राह चलती बेटियां सुरक्षित नहीं थी। अब रात के 12 बजे भी बेटियां सहारनपुर से सुरक्षित अकेली अपने घर जा रही हैं। मतदान से अनुच्छेद 370 हटी तो कश्मीर में खुशहाली आई। मतदान से ही तीन तलाक समाप्त हुआ। उन्होंने कहा कि लोग उनकी पार्टी को सांप्रदायिक बताते हैं यदि भारत माता की जय बोलना, वंदेमातरम गाना, खुद को हिंदू कहना, गरीबों को मकान देना सांप्रदायिक है तो वे भी सांप्रदायिक हैं।
यह रहे जनसभा में मौजूद
जनसभा को पूर्व विधायक महावीर सिंह राणा, जिला पंचायत अध्यक्ष चौधरी मांगेराम वर्मा, उप्र पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष जसवंत सैनी, पूर्व सांसद राघवलखन पाल शर्मा, जिला महामंत्री पवन संवई, विरेंद्र गुर्जर, ठा अनिल सिंह ने भी संबोधित किया। रामपुर मनिहारान विधायक देवेंद निम, देवबंद विधायक कुंवर ब्रिजेश, गंगोह विधायक कीरत सिंह, जिला प्रभारी डीके शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष बिजेंद्र कश्यप, जिला उपाध्यक्ष सोनेंद्र राणा एवं अजीत राणा, विधान सभा प्रभारी देववृत त्यागी, मंडल अध्यक्ष दूबे सिंह कांबोज, मंडल प्रभारी चेतन सैनी, महिपाल राठौर, हेमंत सैनी, विपिन सलूजा सह मीडिया प्रभारी, जिला महामंत्री राधेश्याम शर्मा, जिला मंत्री संजय राणा, वैभव भाटिया, संदीप सैनी, मुकेश चौधरी, महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, अभय प्रताप, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रक्षा नामदेव, मंडल अध्यक्ष कविता अरोड़ा, नीरज चौहान, राजपाल सिंह, ठा. जसबीर सिंह आदि मौजूद रहे।
प्रदेश अध्यक्ष को इन लोगों ने दी भेंट
प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह को गुरप्रीत सिंह बग्गा ने सरोपा भेंट किया। किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य साहब सिंह पुंडीर, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि योगेश पुंडीर ने प्रदेश अध्यक्ष को पगड़ी बांध कर सम्मानित किया। जिला मीडिया प्रभारी विपिन चौधरी, सचिन कांबोज एवं सोहन मुखिया ने श्रीराम दरबार का प्रतीक चिह्न भेंट किया। अंकित वर्मा, दुबे सिंह कांबोज और विकास गुप्ता ने गदा भेंट की। नीलू राणा ने माता दुर्गा का चित्र भेंट किया। पिछड़ा मोर्चा के जिला मंत्री मनोज कांबोज ने शहीद उधम सिंह का चित्र भेंट किया।
शक्ति प्रदर्शन करते हुए जनसभा स्थल तक पहुंचे नेता
जनसभा में भाजपा नेता शक्ति प्रदर्शन करते हुए पहुंचे। पूर्व विधायक महावीर राणा के बेटे युवा भाजपा नेता अभय राणा समर्थकों के साथ जुलूस के रुप में पहुंचे। भाजपा नेता साहब सिंह पुंडीर और पूर्व जिलाध्यक्ष बिजेंद्र कश्यप भी जुलूस के साथ जन सभा स्थल तक पहुंचे।

छुटमलपुर में जनसभा को संबोधित करते स्वतंत्रदेव सिंह- फोटो : SAHARANPUR

छुटमलपुर की जनसभा में मौजूद लोग- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें