फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘पोषाहार वितरण में न बरती जाए लापरवाही’

विज्ञापन
सहारनपुर कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक लेते डीएम अखिलेश सिंह - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने आंगनबाड़ी केंद्रों पर तत्काल वजन मशीनें उपलब्ध कराने के साथ ही नोडल अधिकारियों को अपने गोद लिए गांवों के भ्रमण के निर्देश दिए। उन्होंने निगरानी समितियों में काम कर रही आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को मास्क और सैनिटाइजर भी उपलब्ध कराने के आदेश अधीनस्थों को दिए।
विज्ञापन

मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला पोषण समिति की बैठक में डीएम अखिलेश सिंह ने सभी 23 सुपोषित गांवों के नोडल अधिकारियों के मई माह के भ्रमण की समीक्षा की। उन्होंने सख्त निर्देश दिया कि जिन आंगनबाड़ी केंद्रों पर वजन मशीन नहीं है वहां बेहतर गुणवत्ता वाली मशीनें तत्काल चिकित्सा विभाग के फंड से खरीदी जाएं। उन्होंने परियोजना निदेशक को निर्देशित किया कि इसमें कोई लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि कहीं भी पोषाहार वितरण में किसी भी प्रकार की शिकायत नहीं आनी चाहिए। समस्त लाभार्थियों को नियमानुसार पोषाहार डोर टू डोर जाकर कार्यकत्रियों द्वारा वितरित किया जाए तथा संक्रमण के बारे में भी जागरूक किया जाए। बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी आशा त्रिपाठी द्वारा बताया गया कि लॉकडाउन के कारण जनपद में तीन माह से पोषण अभियान के अंतर्गत किसी प्रकार की कोई भी अन्नप्राशन या गोद भराई की गतिविधियां आयोजित नहीं की गई हैं। जून में यह समस्त कार्यक्रम आंगनबाड़ियों के द्वारा क्षेत्र में घर घर जा कर लाभार्थियों के द्वारा कराए जाएंगे। बैठक में सभी 23 नोडल अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें