फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब की जमीन पर बनी सात दुकानें ध्वस्त कराईं

विज्ञापन
अवैध कब्जा हटवाते एसडीएम सदर अनिल कुमार सिंह - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। एसडीएम सदर अनिल कुमार सिंह द्वारा अवैध कब्जों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलवार को दिल्ली रोड पर स्थित ग्राम चुनैहटी गाड़ा के तालाब को घेरकर बनाई गईं सात स्थायी दुकानों को ध्वस्त करा दिया। भारी पुलिस बल की मौजूदगी के चलते अवैध कब्जाधारी प्रशासन की कार्रवाई का विरोध नहीं कर सके।
विज्ञापन

एसडीएम अनिल कुमार ने बताया कि ग्राम गाड़ा के खसरा संख्या 355 से 365 की लगभग 7.5 बीघा भूमि जोहड़ के रूप में दर्ज है। यह भूमि मेडिग्राम हॉस्पिटल के पास दिल्ली रोड पर ही स्थित है। जोहड़ की इस भूमि के कुछ भाग पर शमशाद पुत्र मंजूर, अब्दुल रज्जाक पुत्र अब्दुल रहमान निवासी चुन्हैटी गाड़ा व मतलूब निवासी सहारनपुर द्वारा सात दुकानें बनाकर अवैध कब्जा कर लिया गया था। वर्ष 2009 में प्रशासन द्वारा इन दुकानों को तोड़ने का प्रयास करने पर कब्जाधारियों द्वारा कुछ स्थानीय भूमाफिया के साथ मिलकर दिल्ली रोड जाम करा दिया था। उस वक्त शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका के कारण अभियान स्थगित हो गया था।
मंगलवार को भारी पुलिस बल और राजस्व विभाग की टीम के सामने कब्जाधारियों की एक न चली। टीम ने जेसीबी लगाकर अवैध निर्माण पूरी तरह ध्वस्त करा दिया। उन्होंने बताया कि अब तक तालाब, चरागाह, हिंडन नदी, यमुना नदी व नाली चकमार्ग आदि की लगभग साढे़ चार हजार बीघा भूमि से कब्जे हटाए जा चुके हैं। एसडीएम ने बताया कि प्रदेश सरकार के सख्त निर्देश हैं कि गांवों में तालाब, चरागाह, ऊसर बंजर, नाली, चकमार्ग आदि सरकारी भूमियों से तत्काल अवैध कब्जे हटाए जाएं और इनकी खोदाई, सफाई व पौधरोपण के कार्य में मनरेगा के माध्यम से श्रमिकों को रोजगार दिया जाए। उन्होंने बताया कि कब्जा मुक्त भूमि में भी पौधरोपण कार्य कराने के लिए खंड विकास अधिकारी बलियाखेड़ी को कहा गया है। टीम में राजस्व निरीक्षक, लेखपाल, थाना रामपुर मनिहारान से चौकी इंचार्ज व उपनिरीक्षक के साथ पुलिस बल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें