एमएस कॉलेज में आयोजित ताइक्वांडो प्रतियोगिता में खेलते खिलाड़ी
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता महाराज सिंह कॉलेज में हुई। इसमें कई महाविद्यालयों के 46 और 49 किलोग्राम भार वर्ग तक के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। पहले दिन महिला वर्ग की प्रतियोगिता हुई। 46 किलोग्राम भार में महाराज सिंह कॉलेज की लक्ष्मी पहले स्थान पर रही। बृहस्पतिवार को पुरुष वर्ग की प्रतियोगिता होगी।
बुधवार को प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि मां शाकंभरी विश्वविद्यालय के कुलसचिव वीरेंद्र कुमार मौर्य ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाराज सिंह कॉलेज के संयुक्त सचिव रवि कुमार सिंघल ने की, जबकि योगेश गुप्ता विशिष्ट अतिथि रहे। मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों को पूरे जोश और जुनून के साथ खेलने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद मुकाबले हुए। 46 किलोग्राम भार में महाराज सिंह कॉलेज की लक्ष्मी पहले, जीडी कॉलेज की वर्णिका दूसरे तथा आईएन पीजी की तनु तोमन और एनएएस कॉलेज मेरठ की दीक्षा सैनी संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रही। 49 किलोग्राम भार में महाराज सिंह कॉलेज की अफरीदा अली ने पहला, आईए पीजी कॉलेज की इरम ने दूसरा तथा एमएमएच कॉलेज गाजियाबाद की रिया चौहान ने तीसरा स्थान हासिल किया। 53 किलोग्राम भार वर्ग में जेवी जैन कॉलेज की नाजिया पहले और एमएमएच कॉलेज की खुशी दूसरे स्थान पर रही। 57 किलोग्राम भार वर्ग में आईआईएमटी सहारनपुर की तनु तोमर पहले, एनसीपीई कॉलेज नोएडा की यशी चौधरी दूसरे तथा एमएमएच कॉलेज की दिव्या पाल तीसरे स्थान पर रही। 62 किलोग्राम भार वर्ग में एमएमएच कॉलेज की भावना ने पहला स्थान हासिल किया। 67 किलोग्राम भार वर्ग में एनसीपीई कॉलेज नोएडा की माही शर्मा ने पहला तथा गोचर महाविद्यालय रामपुर मनिहारान की वंशिका सिंह ने दूसरा स्थान हासिल किया। 73 किलोग्राम भार वर्ग में मेरठ कॉलेज की माही राणा पहले स्थान पर रही। 73 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में विजय सिंह कॉलेज शामली की प्राची भारद्वाज ने पहला स्थान पाया। निर्णायकों में ऐश्वर्या कौशिक, प्रशांत कुमार, पूर्णेन्दु झा, विमल, इंदु झा, अमित दीक्षित, फिरोज कुरैशी, रिजवान मलिक, रविंदर, पंकज कुमार, भूपेंद्र आदि शामिल रहे। आयोजन सचिव डॉ. प्रवीण कुमार कादयान रहे। प्रतियोगिता के दौरान प्राचार्य प्रोफेसर अनिल कुमार, डॉ. राम विनय शर्मा, डॉ. पूनम यादव, डॉ. गुरदेव सिंह, डॉ. नीतू कुमार, डॉ. संजीव कुमार, डॉ. निर्दोष मित्तल, डॉ. संदीप कुमार, डॉ. प्ररवीन अहमद, डॉ. दिनकर मलिक आदि मौजूद रहे।