फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आस्था की कुटिया से उठी कन्याओं की डोली

विज्ञापन
साऊथ सिटी में प्रभु जी का परिवार की ओर से आयोजित कन्या विवाह समारोह में वर-वधु व संत। - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
आस्था की कुटिया से उठी कन्याओं की डोली
विज्ञापन

सहारनपुर। प्रभु जी का परिवार के तत्वावधान में चल रहे अष्टोत्तर शत, नवकुंडीय यज्ञ, श्रीमद्भागवत कथा और गऊ पूजन के बीच शहनाइयां गूंज उठी। शनिवार को धार्मिक कार्यक्रम के तहत 12 कन्याओं का विवाह संपन्न कराया। इसके साथ ही बैंडबाजों की धुनों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। सभी रस्में पूरी कन्याओं को विदाई की गई।
साउथ सिटी मैदान पर चल रहे नौ दिवसीय धार्मिक उत्सव के तहत शनिवार को 12 कन्याओं का विवाह संपन्न कराया गया। पंडितों ने सभी रीति रिवाज पूरा कराते हुए फेरे कराए। इस दौरान साउथ सिटी मैदान पर शहनाइयां गूंजती रही। इसके साथ ही बैंडबाजों पर भी धार्मिक धुनें बजती रही। सभी रस्मू पूरी करने के पश्चात शाम के समय जगतगुरु स्वामी राघवाचार्य महाराज अयोध्या वाले और प्रभु जी का परिवार के अध्यक्ष पंडित अभिषेक कृष्णात्रेय ने वर-वधू को आशीर्वाद दिया। कन्याओं को घर की जरूरत का सभी सामान देकर विदा किया गया। सामूहिक शादी समारोह में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और वर-वधू के परिवार एवं रिश्तेदार शामिल रहे।
विज्ञापन

इस दौरान एसएसपी दिनेश कुमार, नगर आयुक्त ज्ञानेंद्र शर्मा, कोतवाली सदर प्रभारी पंकज पंत, आचार्य संजीव शास्त्री, आचार्य स्वामी सतप्रीत, हरि अनिल सैनी, सरदार जसवीर सिंह बग्गा, सरदार गुरप्रीत सिंह बग्गा, संजीव मनचंदा, मनमोहन शर्मा, सुधीर चौधरी, प्रवीण कुमार शर्मा, रमन मक्कड़, राजीव वर्मा, अशोक शर्मा, डॉक्टर गोपाल शर्मा, लोकमणि त्यागी, अनिल शर्मा, ओमकार दीक्षित, योगेश कुमार गर्ग, नरेश हरजाई, शांति स्वरूप हरजाई, ओमप्रकाश फुटेला, राजीव वधवा, प्रवीण शर्मा, आरपी जिंदल, नेहा जिंदल, रमन मक्कड़, प्रणव मक्कड़ आदि मौजूद रहे।
सच्चे मन से करेंगे आराधना खत्म हो जाएंगे पाप : राघवाचार्य
सहारनपुर। श्रीमद्भागवत के दौरान जगतगुरु स्वामी राघवाचार्य महाराज ने कहा कि अगर आप पाप कर रहे हैं तो समझ लीजिए कि वह आपको ही भुगतना पड़ेगा। अगर आप पुण्य करते हैं तो उसका लाभ दूसरे लोगों को भी मिल सकता है, लेकिन पाप खुद को ही भोगना पड़ेगा। भगवान की शरण में आने वाले हर मानव का कल्याण होता है। उन्होंने कई प्रसंग सुनाते हुए श्रद्धालुओं को पाप और पुण्य के बारे में बताया।
इनका विवाह हुआ संपन्न
सहारनपुर। प्रभु जी का परिवार की ओर से सामूहिक शादी समारोह में जोनी शर्मा संग कशिश, अमित संग मोनिका, मनोज संग सरिता, कपिल कुमार संग रवीना, अर्जुन सिंह संग डिंपल, अंकित संग सोनी, सूर्य कुमार संग सोनिया, अनुज कुमार संग निशा, मुकेश संग राखी, पोपिन संग शिवानी, पंकज संग नेहा और शुभम संग शिवानी का विवाह संपन्न हुआ।
विज्ञापन

कन्यादान करना बड़ा पुण्य : कृष्णात्रेय
सहारनपुर। विवाह समारोह के दौरान प्रभु जी का परिवार के अध्यक्ष पंडित अभिषेक कृष्णात्रेय ने कहा कि कन्यादान करना बहुत पुण्य है। इसका धर्म ग्रंथों में भी उल्लेख है। प्रभु के आशीर्वाद से ही कन्यादान करने का सौभाग्य प्रभु जी का परिवार के सदस्यों को मिला है। आचार्य संजीव शास्त्री ने बताया कि पूरी रीति-रिवाज से कन्याओं का विवाह संपन्न कराने के साथ ही उन्हें जरूरत का सभी सामान दिया गया है। रविवार को धार्मिक उत्सव का समापन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें