फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार शादी समारोह में गया, चोरों ने घर में लगाई सेंध

विज्ञापन
चर्च कम्पाउंड में चोरो द्वारा तोड़ा गया छत का जाल - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
परिवार शादी समारोह में गया, चोरों ने घर में लगाई सेंध
विज्ञापन

सहारनपुर। शहर से देहात तक चोरी की घटनाएं रुक नहीं रही हैं। अब शहर की पॉश कालोनी चर्च कंपाउंड में चोर एक मकान में सेंध लगाकर नगदी, जेवरात सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए। घटना के समय परिवार एक शादी समारोह में गया हुआ था। शनिवार दोपहर परिवार पहुंचा तो घटना का पता चला।
विज्ञापन

चर्च कंपाउंड निवासी आदेश कुमार ने बताया कि उनका परिवार गांव तिलफरा में शादी समारोह में गया हुआ था। उनके पीछे ही किसी समय रात में चोरों ने सेंध लगाई। चोर छत के रास्ते से जाला तोड़कर सीढ़ी से मकान में घुसे और यहां से करीब 22 हजार रुपये, जेवरात कपड़े आदि ले गए। आदेश ने बताया कि जिस समय वे यहां पहुंचे तो घर का सामान बिखरा हुआ था। अलमारी के ताले टूटे हुए थे और बेड सहित अन्य जगहों से काफी कपड़े भी नहीं थे। सूचना के बाद पहुंची पुलिस टीम ने छानबीन शुरू की। बता दें कि इससे पहले चर्च कंपाउंड में ही चोरों ने घर में घुसकर चोरी की थी। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष बिजेंद्र कश्यप ने भी इसी जगह पर किराए पर मकान ले रखा है। उन्होंने भी घटना पर रोष जताते हुए इसके जल्द खुलासे की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें