फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुत्तों ने मासूम बच्ची सहित दो को किया जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर मनिहारान(सहारनपुर)। क्षेत्र में 24 घंटे के अंदर कुत्तों ने हमला कर मासूम बच्ची सहित दो को काट कर जख्मी कर दिया। इनमें बच्ची को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है, जबकि घायल किसान को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन

गांव मुकंदपुर में शुक्रवार की दुपहर चार साल की मानवी पुत्री योगेंद्र स्कूल के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान एक आवारा कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया। बच्ची के चीखने चिल्लाने की आवाज सुन कर जब तक लोग मौके पर पहुंचे और उसे कुत्ते के चंगुल से छुड़ाया तब तक उसने मानवी को गंभीर रुप से जख्मी कर दिया। इसके बाद बच्ची को परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। दूसरी घटना में शनिवार की दुपहर रामपुर मनिहारान के मोहल्ला इकराम निवासी को टीटू पंवार अपने खेत पर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में कुत्ते ने उस पर हमला कर उसका मुंह नोच डाला। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे कुत्ते के चंगुल से बमुश्किल छुड़ाया। सीएचसी में उपचार के बाद टीटू को छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें