फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर में कुत्तों ने मासूम को बनाया निवाला

विज्ञापन
कोयल का फाइल फोटो - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर में कुत्तों ने एक और बच्ची को नोच खाया
विज्ञापन

तीतरो (सहारनपुर)। सहारनपुर में आवारा कुत्ते खूंखार हो रहे है और बच्चों की जान ले रहे हैं। गांव झाड़वन में झोपड़ी में सो रही दो वर्षीय मासूम बच्ची कोयल को कुत्ते खींच कर ले गए और उसे नोच खाया। बच्ची के अवशेष और कपड़े कुछ दूरी पर पड़े मिले हैं। गुस्साए ग्रामीणों ने एक कुत्ते को मार डाला। पांच दिनों में कुत्तों द्वारा मासूम को निवाला बनाने की यह दूसरी घटना है।
इससे पहले रविवार को चिलकाना में खूंखार कुत्तों ने पांच साल की मासूम बालिका शिफा को नोच खाया था। कोयल शामली के थाना कैराना क्षेत्र के गांव मांवी निवासी लोकेंद्र की पुत्री थी। लोकेंद्र परिवार सहित तीतरो थाना क्षेत्र के गांव झाड़वन मार्ग पर लगे कोल्हू पर काम करते हैं। लोकेंद्र ने बताया कि उनकी दो वर्षीय पुत्री कोयल बुधवार रात अपनी मां सोनिया के साथ कोल्हू के निकट बनी झोपड़ी में सो रही थी। सुबह चार बजे आवारा कुत्तों का झुंड कोयल को खींच ले गया।
विज्ञापन

चीख भी नहीं पाई मासूम, पास में सो रही मां नहीं चला पता
तीतरो। दो साल मासूम बच्ची चीख भी नहीं पाई और पास में सो रही मां को पता भी नहीं चला। बाद में लोकेंद्र की पत्नी की आंख खुली तो उसने कोयल को गायब देखकर शोर मचाया। लोकेंद्र सहित अन्य श्रमिकों ने बच्ची की तलाश शुरू कर दी। थोड़ी दूरी पर बच्ची के कपड़े पड़े मिले और कई जगहों पर खून पड़ा था।
विज्ञापन

परिजनों ने आसपास बच्ची की तलाश शुरू की तो एक कुत्ते के मुंह में मांस का टुकड़ा मिला। तब, पता लगा कि कुत्तों ने बच्ची को नोंचकर खा लिया। उसकी हड्डियां ही कुछ दूरी पर पड़ी मिलीं। गुस्साए ग्रामीणों ने कुत्ते को मौके पर ही मार दिया। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। बच्ची की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। वहीं, ग्राम प्रधान वसीम चौधरी, गय्यूर, मुस्तकीम ने प्रशासन से कुत्तों को पकड़ने और पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की।

बच्ची की मौत के बाद विलाप करते परिजन- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें