फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुत्तों ने बच्ची पर हमला कर किया घायल

विज्ञापन
गांव बुड्ढाखेड़ा में कुत्तों के हमले से घायल हुमेरा। - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
चिलकाना (सहारनपुर)। ग्राम बुड्ढाखेड़ा में आवारा कुत्तों ने एक बच्ची पर हमला कर उसे घायल कर दिया। वहां से गुजर रहे लोगों ने बच्ची को कुत्तों से बचाया। सोमवार की शाम गांव बुड्ढाखेड़ा निवासी मारूफ की तीन वर्षीय पुत्री हुमेरा घर के पास स्थित अपने खेत में जा रही थी। उसी दौरान रास्ते में बैठे आधा दर्जन कुत्तों ने हुमेरा को घेर लिया तथा उस पर हमला कर दिया। बच्ची के चिल्लाने की आवाज सुनकर रास्ते से गुजर रहे गांव के कुछ लोगों ने बच्ची को कुत्तों से बचाया। कुत्तों ने बच्ची के मुंह, सिर तथा कमर पर पंजे मारकर घायल कर दिया था। परिजन हुमेरा को सीएचसी सरसावा ले गए।
विज्ञापन

गौरतलब है कि इसी गांव में चार अप्रैल को आवारा कुत्तों ने एक बच्ची को नोच-नोचकर खा लिया था। इसके अलावा 16 अप्रैल को गांव बरथाकायस्थ निवासी एक युवक को चिलकाना में आवारा कुत्तों ने काट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। ग्राम प्रधान बुढ्ढाखेडा जुलकर नैन ने बताया कि करीब दो महीने पहले गांव में कुछ लोग रात के अंधेरे में कुत्तों को छोड़ गए थे। यह कुत्ते खुंखार होने के साथ ही छोटे बच्चों पर हमला कर उन्हें घायल कर देते हैं। उन्होंने जिला प्रशासन से गांव में घूमने वाले आवारा कुत्तों को पकड़वाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें