फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: कुत्ते हो रहे खूंखार...रोज बना रहे 100 को शिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र में कुत्तों ने महिला को नोंचकर मारने की पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी जिले में कई बार खूंखार कुत्ते बड़ों-बच्चों को मौत की नींद सुला चुके हैं। कुत्ते खूंखार हो रहे हैं। हर रोज करीब 100 से अधिक लोगों पर कुत्ते हमला कर रहे हैं। उधर, शिवालिक पहाड़ियों में शिकारी भी कुत्ते लेकर घूमते हैं, जिन्होंने महिला को अपना शिकार बनाया।
विज्ञापन

जिले में कुत्तों के काटने की घटनाएं बढ़ रही है। गली-मोहल्ले तक सुरक्षित नहीं है। रात के समय बाइक या फिर अन्य वाहन पर जाते हैं तो गली-मोहल्ले के कुत्ते पीछे भागते हैं। इसके अलावा कमेला बंद होने से भी कुत्ते खूंखार हो रहे हैं। कुत्तों का झूंड सबसे ज्यादा छोटे बच्चों को शिकार बनाता है। एसबीडी जिला अस्पताल में हर रोज एंटी रेबीज इंजेक्शन लगवाने वालों की कतार लगी रहती है। यहां यह हर रोज का किस्सा है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रवीण कुमार ने बताया कि कुत्ते काटने पर जिला अस्पताल, सीएचसी पर एआरवी पर्याप्त मात्रा में है। हर रोज काफी संख्या में मरीज एआरवी के लिए आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें