फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के डाक्टरों को दी चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज के चिकित्सक लापरवाही बरतने से बाज नहीं आ रहे हैं। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह और एसडीएम सदर अनिल कुमार सिंह ने निरीक्षण किया तो, पता चला कि कई चिकित्सक नियमित रूप से वार्ड का राउंड नहीं ले रहे हैं। ऐसे चिकित्सकों को सुधार नहीं होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को निरीक्षण के दौरान डीएम और एसडीएम ने ऑक्सीजन पैनल सहित अन्य व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। वहीं, कोविड वार्ड में भर्ती मरीजों से उनका हालचाल जाना। यह भी पूछा कि चिकित्सक नियमित रूप से राउंड लेते हैं या नहीं। डीएम ने निर्देश दिया कि सीनियर डाक्टर चार बार राउंड अवश्य लें और जूनियर डाक्टर की ड्यूटी आठ आठ घंटे की शिफ्ट में लगाई जाए। यदि इसमें लापरवाही बरती जाती है तो कार्रवाई की जाएगी।
- लापरवाही बरतने वालों पर होगी कार्रवाई : डीएम
सहारनपुर। आगामी 28 सितंबर से सात अक्तूबर तक राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान चलाया जाएगा। जिलाधिकारीअखिलेश सिंह ने बृहस्पतिवार शाम कलक्ट्रेट सभाकक्ष में बैठक के दौरान कहा कि अभियान कार्यक्रम में लक्ष्य के अनुरूप कार्य न करने वाले चिकित्साधिकारी एवं स्वास्थ्य कर्मियों को चिह्नित कर दंडित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जो आशा निजी चिकित्सालयों में केस ले जा रही हैं उनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाए। साथ ही एक अक्तूबर से संचारी रोग नियंत्रण माह का आयोजन किया जाएगा, जिसमें डेंगू, चिकनगुनिया और दिमागी बुखार की रोकथाम हेतु पुख्ता रणनीति बनाए जाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि हेल्प डेस्क बोर्ड में जनपद की रैकिंग 40 होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि जिन चिकित्सकों ने डाटा अपडेट नहीं किया है, उनसे स्पष्टीकरण लिया जाए। आरसीएच पोर्टल में प्रगति असंतोषजनक होने पर सभी प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को चेतावनी देकर सुधार का निर्देश दिया। इस दौरान सीएमओ, जिला विकास अधिकारी, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, जिला मलेरिया अधिकारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें